Kapil Sharma को धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Kapil Sharma Extortion Case: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने वाले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने वेस्ट बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार कर लिया है।

Kapil Sharma Extortion Case: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है. आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है, जिसे वेस्ट बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार दिलीप चौधरी ने कपिल शर्मा को मेल भेजकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

कपिल शर्मा को धमकी देने वाला गिरफ्तार

कपिल शर्मा की शिकायत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पश्चिम बंदाल से अरेस्ट किया और फिर उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया। यहां पहले उसे एस्प्लेंडे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अभी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी का गैंगस्टर्स के साथ कोई सीधा संबंध है या वह सिर्फ डराने के लिए और पैसे मांगने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा था।

ये भी पढ़े-

‘Bhagwat’ का पहला पोस्टर रिलीज, Arshad Warsi और Jitendra Kumar की होगी टक्कर

आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी नाम से हुई है। बता दें कि आरोपी ने कपिल शर्मा के पीए को फोन कर 1 करोड़ रूपये मांगे थे, रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।

ये भी पढ़े-

Salman Khan ने तबाह किया विवेक ओबेरॉय का करियर? एक्टर का खुलासा

 

Back to top button