
Maddock Films: भूतिया फिल्मों से थर्राएगा बॉक्स ऑफिस, रिलीज होंगी 8 हॉरर फिल्में
Maddock Films: मैडॉक ने 2025 से लेकर 2028 तक का अपना शेड्यूल और फिल्म रिलीज के डेट अनाउंस की है। इसमें 8 फिल्में हैं, जो सभी हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म हैं। इसमें स्त्री 3 और मुंज्या का सीक्वल भी शामिल हैं।
Maddock Films: बॉलीवुड में प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने साल 2018 में अपने हॉरर यूनिवर्स की शुरुआत की थी। उनकी पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ थी, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने धमाल मचाया। इसके बाद से उन्होंने ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ जैसी बढ़िया फिल्में दर्शकों को दीं। इस सभी फिल्मों को ऑडियंस का प्यार मिला है। साल 2025 में ही मैडॉक फिल्म्स के तले तीन बड़ी फिल्में – ‘थामा’, ‘शक्ति शालिनी’ और ‘चामुंडा’ बन रही हैं. पिछले साल इन तीनों फिल्मों की चर्चा हुई थी। अब दिनेश विजान ने अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स के तले 8 नई फिल्मों को बनाने का ऐलान किया है।
2026 में ये दो भूतिया फिल्म डराएंगी
साल 2025 में ही मैडॉक फिल्म्स के तले तीन बड़ी फिल्में – ‘थामा’, ‘शक्ति शालिनी’ और ‘चामुंडा’ बन रही हैं. पिछले साल इन तीनों फिल्मों की चर्चा हुई थी. ‘थामा’ के साथ आयुष्मान खुराना, दिनेश के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में एंट्री करने वाले हैं. तो वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट को फिल्म ‘चामुंडा’ में देखा जाएगा. अब मैडॉक फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना 2025 से 2028 तक का लाइनअप रिवील कर दिया है.
View this post on Instagram
दिवाली के मौके पर आएगी ‘थामा
अगले चार सालों में मैडॉक फिल्म्स 8 हॉरर-कॉमेडी और सुपरनैचुरल फिल्में लेकर आ रही हैं, जिनकी रिलीज डेट प्रोडक्शन हाउस ने अभी ही अनाउंस कर दी है. साल 2025 में फिल्म ‘थामा’, दिवाली के मौके पर आएगी. वहीं फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ को 31 दिसंबर के दिन रिलीज किया जाएगा.
मैडॉक फिल्म्स के तले ये 8 नई फिल्में
साल 2026 में फिल्म ‘भेड़िया 2’ रिलीज होगी. इसकी रिलीज डेट 14 अगस्त तय की गई है. इसी साल 4 दिसंबर को फिल्म ‘चामुंडा’ रिलीज होगी. 2027 में फिल्म ‘स्त्री 3’, 13 अगस्त के दिन रिलीज होगी और ‘महा मुंज्या’, 24 दिसंबर के दिन रिलीज होगी. साल 2028 में फिल्म ‘पहला महायुद्ध’ आएगी. इसकी रिलीज डेट 11 अगस्त है. इसके बाद 18 अक्टूबर को ‘दूसरा महायुद्ध’ रिलीज होगी.
Stree 3 से पहले मचेगा छोटी स्त्री का आतंक, Shraddha Kapoor ने किया ऐलान
इस लाइनअप से ही साफ है कि दिनेश विजान अपना बड़ा विजन लेकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए एकदम तैयार हैं. एक्टर विक्की कौशल, राजकुमार राव और वरुण शर्मा ने मैडॉक फिल्म्स की इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. इससे अंदाजा गया जा रहा है कि ये सभी सितारे किसी न किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं.





