
Sara Ali Khan पॉलिटिशियन के बेटे को कर रहीं डेट? गुरुद्वारे Video हुआ Viral
Sara Ali Khan: एक्ट्रेस सारा अली खान फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें एक बार फिर से अर्जुन प्रताप सिंह बजवा के साथ रात के समय गुरुद्वारे से निकलते देखा गया।
Sara Ali Khan: पटौदी खानदान की लाडली बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच सारा अली खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अकेली नहीं बल्कि एक बीजेपी नेता के साथ नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों को साथ देखा गया हो। इससे पहले भी सारा उनके साथ वेकेशन मनाते दिख चुकी हैं। सामने आए इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन भी आने लगा है।
गुरुद्वारे में सारा
सारा अली खान का यह वीडियो दिल्ली गुरुद्वारे का बताया जा रहा है। सड़क पर अंधेरा दिख रहा है। सारा वाइट कलर का प्लाजो सूट पहने हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा है। उनके साथ अर्जुन प्रताप बजवा हैं। सारा कार में बैठते हैं उनके पीछे अर्जुन भी आते हैं। अर्जुन ने ब्लैक बैगी पैंट्स और ब्लैक-वाइट टीशर्ट पहन रखी है। सिर पर रुमाल भी बांधा है। दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के चर्चे हैं।
View this post on Instagram
कौन हैं अर्जुन सिंह बाजवा?
अर्जुन प्रताप बाजवा एक फेमस मॉडल हैं. वो पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के हालिया उपाध्यक्ष फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं. अर्जुन एक एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर भी हैं. वो मॉडलिंग के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। अर्जुन ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।
ये भी पढ़े-
एक फ्रेम में दो ब्यूटी…, Ananya Panday करने पहुंची ताजमहल का दीदार
हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपनी डेटिंग की चर्चाओं पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन फैंस का मानना है कि सारा-अर्जुन सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं और इसे वक्त आने पर ही ऑफिशियल करेंगे।
ये भी पढ़े-
अमिताभ बच्चन हुए युवा एक्टर्स के मुरीद, बोले- ‘इनकी मेहनत है काबिले तारीफ’





