TMMTMTTM Box Office: इस फिल्म की कड़ी टक्कर ‘धुरंधर’ से है, जो इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रही है। फिल्म धुरंधर के तूफान में फंसती दिख रही है।
TMMTMTTM Box Office: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। बॉलीवुड की आखिरी बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके थे। कार्तिक दो साल बाद लव स्टोरी लेकर आए हैं और उन्हें ऐसी चुलबुली कहानियों में लोग पसंद भी करते हैं। फिर भी ‘तू मेरी मैं तेरा’ को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत तगड़ा स्ट्रगल करना पड़ा। कार्तिक की इस फिल्म को बहुत ठंडी ओपनिंग मिली है।
धुरंधर के सामने फुस्स हुआ कलेक्शन
डायरेक्टर समीर विदवंस की ये फिल्म बीते कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही थी। लोगों ने इसकी कहानी को काफी प्यार दिया था। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए हैं। फिल्म में कार्तिक और अन्नया के साथ नीना गुप्ता भी अहम किरदार में हैं। क्या ये फिल्म वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं। हालांकि फिल्म को धुरंधर से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। गुरुवार को ही धुरंधर ने 21वें दिन गुरुवार को 26 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है जो ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म से करीब 3 गुना ज्यादा है।
ये भी पढ़े- TMMTMTTM Review: हैंडसम कार्तिक-मैच्योर अनन्या, एंटरटेनर है ये अनोखी लव स्टोरी
मिक्स रिव्यूज ने बिगाड़ा खेल
कार्तिक की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ को बहुत अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। ज्यादातर क्रिटिक्स ने इसे बहुत साधारण फिल्म बताया है। इसीलिए ‘तू मेरी मैं तेरा’ थिएटर्स में स्ट्रगल करती नजर आ रही है।
ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7–8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। कार्तिक की पिछली रिलीज ‘भूलभुलैया 3’ ने 36 करोड़ से ज्यादा का ओपनिंग कलेक्शन किया था। यानी पिछली रिलीज के मुकाबले कार्तिक की नई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक चौथाई से भी कम ओपनिंग मिली है।
ये भी पढ़े- Viral हुआ Alia Bhatt का क्रिसमस पार्टी लुक, बेटी राहा ने लूटी महफ़िल
बता दें कि इससे पहले कार्तिक और अनन्या ने साल 2019 में भी फिल्म ‘पति पत्नि और वो’ में भी काम किया था। दोनों की जोड़ी पर लोगों ने प्यार लुटाया था और फिल्म सुपरहिट रही थी। अब 6 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी है। अब कार्तिक और अनन्या की फिल्म का भविष्य वीकेंड तय करेगा।
ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle: ‘वेलकम 3’ की शूटिंग खत्म, डबल रोल में छाए अक्षय कुमार