Kartik Aaryan: कार्तिक-अनन्या का फैंस को तोहफा, फिल्म के टाइटल ट्रैक ने मचाई तबाही

Kartik Aaryan Upcoming Movie: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का बहुप्रतीक्षित टाइटल ट्रैक जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉन्च किया गया।

Kartik Aaryan Upcoming Movie: ऐसा लगता है फिल्ममेकर करण जौहर खुद से ही कोई कॉम्पिटीशन कर रहे हैं। लंबे फिल्म टाइटल रखने का कॉम्पिटीशन. सबूत है उनकी लेटेस्ट फिल्म जिसके लीडिंग हीरो कार्तिक आर्यन हैं. और उनके साथ लीडिंग लेडी हैं अनन्या पांडे. इस फिल्म का टाइटल है- ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri)8 शब्दों का टाइटल. हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ जिसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. मगर इस टाइटल ट्रैक से इतर फिल्म का टाइटल अपने आप में एक रिकॉर्ड का हिस्सा बन गया है.

कार्तिक आर्यन का हॉट अवतार

नए रिलीज हुए टाइटल ट्रैक में कार्तिक आर्यन के दमदार डांस मूव्स और अनन्या पांडे के साथ उनकी खूबसूरत ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहती है। गाने की संगीत रचना लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी विशाल–शेखर ने की है, जबकि इसके बोल अंविता दत्त ने लिखे हैं। मधुर धुन और आकर्षक बीट्स इस गाने को फिल्म का प्रमुख आकर्षण बनाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

 

बता दें कार्तिक की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग जयपुर में हुई थी, फिर ‘भूल भुलैया 3’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च जयपुर के राज मंदिर में हुआ था। यहीं उन्हें पहला बेस्ट एक्टर के लिए आइफा (IIFA) अवॉर्ड मिला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

 

अब जब उनकी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टाइटल ट्रैक का भी इसी शहर में लॉन्च हुआ है, तो यह उनके फिल्मी यात्रा के एक और अहम पड़ाव में शामिल हो गए हैं। यही वजह है कि इस शहर के साथ आज का दिन भी उनके लिए काफी भावनात्मक हो गया है।

Back to top button