हार्ट सर्जरी के दौरान होश में थी Sushmita Sen; वजह जान हैरान हुए फैन्स…

Sushmita Sen on Heart Attack: 2 साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की हेल्थ को लेकर ऐसी खबर आई थी जिसने सभी को चौंका दिया था. एक्ट्रेस को 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक आया था।

Sushmita Sen on Heart Attack: मिस यूनिवर्स 1994 रह चुकीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बॉलीवुड का जाना माना नाम रही हैं। फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाने के अलावा वह बेटी रिने और अलीशा सेन की मां भी हैं। वहीं पिछले दिनों एक्ट्रेस की हार्ट अटैक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया. लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हैं और अपने काम में बिजी हैं. इसी बीच दिव्या जैन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पेरेंटिंग और हार्ट अटैक पर बात की.

सर्जरी के दौरान होश में थीं सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने यह भी खुलासा किया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद अपनी सर्जरी के दौरान वह होश में रहीं और जल्द से जल्द ‘आर्या 3’ के सेट पर लौटने के लिए उत्सुक थीं। सुष्मिता ने कहा, “मेरे सभी डॉक्टर आपको बताएंगे कि मैं उनके साथ बहुत अधीर थी। मैंने कहा कि मैं प्रक्रिया के दौरान बेहोश नहीं रहना चाहती।

मेरे अंदर का कंट्रोल फ्रीक बेहोश होना पसंद नहीं करता; यही वजह है कि मैं दिल का दौरा पड़ने पर बच गई, क्योंकि यह सहने और होश में रहने, बेहोश होकर सो जाने और फिर न जागने के बीच एक विकल्प था। मैं उस दौरान होश में थी और प्रक्रिया के दौरान होश में रहना चाहती थी। एक्ट्रेस ने खुद डॉक्टर्स से रिक्वेस्ट की थी कि वे उन्हें एनेस्थीसिया ना दें और उनके दर्द को कम ना होने दें।

ये भी पढ़े- Box Office पर 2026 में मचेगा धमाल, ये फिल्में सिनेमा घरों में काट देंगी बवाल

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 27 फरवरी 2023 में सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था। वहीं कुछ हफ्तों के बाद स्वस्थ होकर वह शूटिंग पर लौट आई थीं। सुष्मिता सेन अपने दिल के दौरे और स्टेंट प्रक्रिया के दौरान होश में थीं। दरअसल, यह एक मेडिकल प्रक्रिया है, जिसमें अवरुद्ध कोरोनरी धमनी को खोलकर उस अंग में रक्त प्रवाह को दोबारा ठीक किया जाता है।

ये भी पढ़े- GlobeTrotter Event: रामोजी फिल्म सिटी में ‘ग्लोब ट्रॉटर’ का सेट, ग्रैंड इवेंट का काउंटडाउन शुरू

 

Back to top button