Teri Ishq Mein: रिलीज होते ही छाई फिल्म, कृति–धनुष की जोड़ी ने फैंस को किया पागल

Teri Ishq Mein: शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म तेरे इश्क में’ की एडवांस बुकिंग सॉलिड थी। फिल्म ने पहले ही दिन ऐसा धमाकेदार परफॉरमेंस दिया कि धनुष और कृति ने नए रिकॉर्ड्स बना दिए।

Teri Ishq Mein: धनुष और कृति सेनेन ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। धनुष की नेचुरल एक्टिंग और कृति सेनन की शानदार प्रस्तुति ने फिल्म को अलग पहचान दिलाई। ट्रेलर जनता को पसंद आया ही था। फिल्म को पॉज़िटिव रिव्यू मिल रहे हैं। फिर से धनुष की प्रेम कहानी को देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की लाइन लगनी शुरू हो गई है। इस फिल्म ने बाकी फिल्मों का भी खेल बिगाड़ना शुरू कर दिया है।

फिल्म को मिली तगड़ी ओपनिंग

ट्रेड रिपोर्ट्स का अनुमान है कि ‘तेरे इश्क में’ ने हिंदी में करीब 15-16 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया है. हिंदी में धनुष का बेस्ट ओपनिंग कलेक्शन अभी तक ‘रांझणा’ के ही नाम था. 2013 में आई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ की ओपनिंग मिली थी. अब ‘तेरे इश्क में’ को ‘रांझणा’ के तीन गुना से भी ज्यादा ओपनिंग मिली है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई बढ़ सकती है।

ये भी पढ़े- Bigg Boss 19: सलमान का अशनूर के पर एक्शन, तान्या को चोट पहुंचाने के लिए मिली सजा

धनुष की इस फिल्म ने आते ही बड़ा कमाल कर के दिखाया है और बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने आमिर खान की सितारे जमीन पर को पीछे छोड़ा है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़े- इस दिन दुर्लभ प्रसाद करेंगे दूसरी शादी, Sanjay Mishra की अनोखी बारात

वहीं इसके अलावा फिल्म ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्मों को भी धूल चटा दी है. अक्षय की जॉली एलएलबी ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इस लिहाज से देखा जाए तो इस फिल्म ने दो बड़े स्टार की फिल्मों को एक ही चुटकी में पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़े- Tere Ishk Mein Review: थिएटर में छलनी हो रहा आशिकों का दिल, धनुष-कृति ने मचाया बवाल

 

Back to top button