Priyanka Chopra ने मजबूरी में किया था बेटी के जन्म का ऐलान, दर्द में था कपल…

Priyanka Chopra Daughter Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म 27 सप्ताह में हुआ था। मालती के जन्म के बाद उन्हें NICU में 100 दिनों से ज्यादा दिन रखा गया था।

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं. वो जल्द ही एस.एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी‘ में दिखने वाली हैं. हालांकि, उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहती है. कभी निक जोनस के हाथ में मंगलसूत्र देख फैन्स खुश हो जाते हैं, तो कभी एक्ट्रेस बेटी मालती के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका चोपड़ा बेटी के जन्म का अनाउंसमेंट नहीं करना चाहती थीं. पर उन्हें मजबूरी में यह फैसला लेना पड़ा, क्योंकि एक्ट्रेस के पास सिर्फ 3 घंटे का समय ही बचा था.

मालती के जन्म के दौरान कैसी थी प्रियंका की हालत

जय शेट्टी के पॉडकास्ट पर, प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मालती के जन्म के बाद उन्हें 100 दिनों से ज्यादा समय तक अस्पताल के NICU में रखना गया था। यह उनके लिए बहुत मुश्किल दौर था। प्रियंका और निक ने बताया कि मीडिया को किसी शख्स से इसकी खबर मिल गई थी, इसलिए उन्हें मजबूरी में जन्म की घोषणा करनी पड़ी। वे तैयार नहीं थे क्योंकि बच्ची की हालत ठीक होने का पूरा भरोसा नहीं था।

बेटी के लिए इमोशनल प्रियंका

उन्होंने कहा- हम उसके साथ NICU गए. हम दोनों में से एक टाइम पर सिर्फ एक को अंदर जाने की अनुमति थी. पहली बार जब मालती रोई, तो ऐसा लगा जैसे बिल्ली की आवाज आ रही हो. प्रियंका ने बताया कि मुश्किल के उन दिनों में परिवार ने उन्हें भरपूर सपोर्ट किया. वो और निक ज्यादातर वक्त अस्पताल में भी रहते थे.

एक्ट्रेस के मुताबिक, उस वक्त सबसे परेशान करने वाली चीज मीडिया की तरफ से मिली धमकी थी. कपल को मजबूरी में बेटी के पैदा होने की न्यूज बतानी पड़ी थी. उन पर ऐसा करने का प्रेशर डाला गया था. मीडिया ने मालती के जन्म की न्यूज लीक करने की धमकी दी थी. प्रियंका कहती हैं- हम इसके लिए तैयार नहीं थे. क्योंकि हमें नहीं पता था मालती को क्या होगा. वो कैसी रहेगी.

ये भी पढ़े- Dharmendra की मौत के बाद सनी-बॉबी से Hema Malini की लड़ाई? ड्रीम गर्ल ने किया रिएक्ट

मातली के लिए मंत्रों का जाप करती थीं प्रियंका

प्रियंका और निक ने तीन महीने तक सब कुछ छोड़कर अस्पताल में बिताए। निक गिटार बजाकर उसके लिए गाने गाते थे। प्रियंका अपने आईपॉड पर गाने चलाती थीं। मालती के पालने में महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और ऊं नमः शिवाय धीरे-धीरे पढ़े जाते थे। प्रियंका ने बताया कि मालती बहुत प्यारी और अनमोल है, उसका इस दुनिया में आना बहुत कठिन सफर था।

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Song: भूत, मस्ती और OG स्वैग…, अक्षय कुमार के नए गाने की झलक

Back to top button