
Govinda के करियर को डेविड धवन ने किया बर्बाद? पहलाज निहलानी का खुलासा…
Pahlaj Nihalani On Govinda Career: पहलाज निहलानी ने गोविंदा की कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। हाल ही में उन्होंने एक्टर के करियर को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे और दावे किए हैं।
Pahlaj Nihalani On Govinda Career: निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निलनी ने पिछली बार गोविंदा को लेकर ‘रंगीला राजा’ बनाई थी। गोविंदा की तरह पहलाज भी अपनी दो टूक बयानबाजी के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने गोविंदा के करियर की बर्बादी का कारण बताया। इसी के साथ पहलाज ने जाने-माने निर्देशक डेविड धवन और सलमान खान को भी आड़े हाथ लिया।
पहलाज ने बताई गोविंदा की कमजोरी
एक पॉडकास्ट में पहलाज बोले, “गोविंदा बहुमुखी प्रतिभा के थे। उन्होंने अपने करियर को बहुत अच्छे से संभाला, लेकिन उनकी कमजोरी ये है कि वह लोगों पर बड़ी जल्दी भरोसा कर लेते हैं और उनके आसपास का माहौल अच्छा नहीं है, इसलिए वह भटक जाते हैं। वो पंडितों और ज्योतिषियों की संगत में रहते हैं। ऐसे माहौल में रहते हैं, जहां लोग उनकी बातें गंभीरता से नहीं लेते। ये सब चीजें उनके करियर के लिए नुकसानदायक साबित हो रही हैं।”
डेविड धवन ने भरा जहर
पहलाज निहलानी ने डेविड धवन पर भी गु्स्सा निकाला। बोले, ‘डेविड धवन ने मेरे खिलाफ गोविंदा के दिमाग में जहर भर दिया। आंखें मेरी कहानी थी, स्क्रीनप्ले मैंने लिखा था और डायलॉग्स अनीस बज्मी ने लिखे थे, मैं गाने भी रिकॉर्ड करके उन्हें शूट करता था। डेविड वहां बस सीन शूट करने के लिए था। यहां तक कि वह 27 दिन गायब भी रहा तब क्लाइमैक्स शूट होना था। वह मुंबई कोई और फिल्म शूट करने आया। मैंने बचा हुआ काम पूरा किया। ज्यादातर ऐक्शन सीक्वेंस मैंने शूट किया। वह हमारी सारी फिल्मों में ऐसा करता था।’
ये भी पढ़े-
Thug life Release: SC ने Kamal Haasan को दी राहत, कर्नाटक में रिलीज होगी फिल्म
पहलाज निहलानी ने गोविंदा को लेकर बात करते हुए कहा कि वे इतने भोले हैं कि उन्हें ऐसा महसूस कराया गया कि सलमान खान और डेविड धवन ने उन्हें ‘पार्टनर’ में कास्ट करके उनकी मदद की है। उन्होंने कहा, ‘गोविंदा इतने भोले हैं कि ‘पार्टनर’ में डेविड धवन चाहते थे कि गोविंदा ही वह किरदार निभाएं। लेकिन, यह दावा किया गया कि डेविड और सलमान ने गोविंदा के करियर में आए ढलान के दौरान उनकी मदद की। गोविंदा को उन्होंने ऐसे दिखाया कि उन्होंने मदद की है। हकीकत ये थी कि वे खुद चाहते थे कि ये रोल सिर्फ गोविंदा ही निभाएं’।
ये भी पढ़े-
‘Son Of Sardaar 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, मूछों को ताव देते दिखे अजय देवगन





