
Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म में ‘प्रह्लाद चा’ की एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर
Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अब इस फिल्म में कुंभकर्ण के किरदार पर एक जबरदस्त अपडेट आया है।
Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अब इसकी स्टारकास्ट से ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक का नाम भी जुड़ गया है. उन्हें इस फिल्म में कुंभकर्ण के अहम किरदार के लिए साइन किया गया है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे दिग्गजों से सजी इस फिल्म में फैसल की एंट्री ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने यश के साथ अपना इंट्रोडक्टरी सीन भी शूट कर लिया है.
कौन बनेगा ‘कुंभकरण’?
रिपोर्ट्स की मानें, तो नितेश तिवारी की रामायण में अब ‘कुंभकरण’ का किरदार ‘पंचायत’ वेब सीरीज में ‘प्रहलाद चचा’ के किरदार में नजर आए एक्टर फैजल मलिक निभाने वाले हैं. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने HT को बताया कि, ‘उन्होंने मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में इंटरनेशनल एक्शन क्रू के साथ, कुंभकरण के इंट्रोडक्शन वाले सीन के लिए यश के साथ शूट किया. ये सीन ग्राफिक्स से भरपूर हैं और अवतार फिल्म के जैसे ही नजर आने वाले हैं.’ हाल ही में उन्हें अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ में भी देखा गया था।
पर्सनैलिटी की वजह से हुए सिलेक्ट
सूत्र के मुताबिक, फिल्म के दूसरे पार्ट के प्रमुख युद्ध सीन्स की शूटिंग अभी बाकी है. साथ उन्होंने ही ये भी बतया कि फैजल की लंबाई और उनका भारी शरीर कुंभकरण के किरदार के लिए परफेक्टली मैच होता है. जिसके चलते उन्हें इस किरदार के लिए कास्ट किया गया है. हालांकि अब तक इस बारे में ‘रामायण’ फिल्म की टीम की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है. तो वहीं फैजल ने भी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है.
मेघनाद बनेंगे राघव जुयाल
इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक, राघव जुयाल (Raghav Juyal) को रामायण में मेघनाद का रोल निभाने के लिए चुना गया है; मेघनाद रावण का सबसे बड़ा बेटा और लंका का युवराज था। उनका किरदार रामायण पार्ट 2 में नजर आएगा, जो 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी।





