
Kamal R Khan Arrested: फायरिंग केस में एक्टर KRK गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी
Kamaal R Khan Arrest: फायरिंग मामले में अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को ओशिवारा पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक कमाल आर खान को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
Kamaal R Khan Arrest: बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर खबरों में रहते हैं। कमाल आर खान अपने सोशल मीडिया हैंडल से कई मुद्दों पर बयान देते हुए नजर आते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बीच कमाल आर खान की एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। कमाल आर खान ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तो चलिए जानते हैं कमाल आर खान के जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतना विवाद हो गया है।
गिरफ्तार हुए कमाल आर खान
एक्टर कमाल आर खान यानी KRK को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर के मुताबिक, बिग बॉस 3 में हिस्सा ले चुके एक्टर पर मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी इमारत पर गोली (Kamaal R Khan Firing Incident) चलाने का आरोप है। ये 18 जनवरी को यह घटना हुई थी। KRK ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक कमाल आर खान ने पुलिस को बताया कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था। 23 जनवरी को ओशिवारा पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और 24 जनवरी की सुबह औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है।
पहले भी विवादों में रहा है नाम
केआरके पहले भी कई बार कंट्रोवर्सी में रहे हैं। वो बिग बॉस 3 (Bigg Boss 3) में हिस्सा ले चुके हैं और फिल्मों में छोटे रोल्स किए हैं, लेकिन उनकी असली पहचान उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से है, जहां वो सलमान खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स की फिल्मों की आलोचना करते रहते हैं। कई बार उनके ट्वीट्स पर पुलिस केस हुए हैं, और वो जुर्माना भी भर चुके हैं।
ये भी पढ़े- शादी रद्द होने के बाद फिर विवादों में Palash Muchhal, धोखाधड़ी का लगा आरोप





