Zubeen Garg: ‘या अली’ फ़ेम सिंगर जुबिन गर्ग की मौत, ‘स्कूबा डाइविंग’ बनी मौत की वजह

Zubeen Garg Death: ‘या अली’ गाने से मशहूर हुए बॉलीवुड गायक ज़ुबीन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते वक्त दुर्घटना में उनका निधन हो गया।

Zubeen Garg Death: बॉलीवुड बंगाली और असमी में कई हिट गाने देने वाले जुबिन बॉलीवुड के या अली के लिए खूब फेमस हुए इसके बाद भी उन्होंने कई बेहतरीन गानों में अपनी आवाज दी। 52 साल के गर्ग की मौत सिंगापुर में एक एक्सिडेंट की वजह से हो गई। बताया गया है कि सिंगर की मौत ‘स्कूबा डाइविंग’ के दौरान लगी चोटों की वजह से हुई। इस घटना से उनके अपनों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

‘स्कूबा डाइविंग’ बनी मौत की वजह

बताया जा रहा है कि ‘स्कूबा डाइविंग’ के दौरान लगी चोटों की वजह से उनकी डेथ हो गई। खबर है कि जुबिन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंते थे, जहां उन्हें 20 सितंबर को परफॉर्म भी करना था। उनके मौत की खबर ने उनके परिवार, अपनों के साथ-साथ असम के लोगों और दुनिया भर में मौजूद उनके फैन्स को एक बड़ा सदमा पहुंचाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zubeen Garg (@zubeen.garg)

सिंगापुर में कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबिन गर्ग स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी अचानक हादसा हो गया। पुलिस ने तुरंत उन्हें समुद्र से निकालकर अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ज़ुबीन गर्ग का जन्म मेघालय के तुरा में एक असमिया ब्राह्मण परिवार में हुआ था, उनके माता-पिता नाम मोहिनी मोहन बोरठाकुर और स्वर्गीय इली बोरठाकुर था। फेमस म्यूजिशियन जुबीन मेहता के नाम पर उन्होंने अपना नाम रखा था। उनके पिता मोहिनी बोरठाकुर एक मजिस्ट्रेट के थे और कपिल ठाकुर के नाम से कवि और गीतकार भी थे जबकि उनकी मां इली बोरठाकुर एक सिंगर थीं।

 

 

Back to top button