
प्रभास की Spirit में इस बॉलीवुड एक्टर की एंट्री, जबरदस्त होगा सीन…
Spirit Cast: प्रभास का नाम इन दिनों अपकमिंग मूवी स्पिरिट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब खबर आ रही है कि निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा की इस मूवी में बॉलीवुड का एक बड़ा एक्टर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएगा।
Spirit Cast: साउथ सुपरस्टार प्रभास के खाते में इस वक्त कई बड़ी पिक्चर हैं। जब THE RAJA SAAB से एंट्री लेंगे. प्रभास की हाल ही में एक फिल्म का काम शुरू किया गया है, जो ‘स्पिरिट’ है. साथ ही उस पिक्चर को संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं. पहले ही कई एक्टर्स की पिक्चर में एंट्री हो चुकी है. कुछ वक्त पहले पता लगा कि फिल्म में मोहनलाल के अलावा रणबीर कपूर का कैमियो भी होगा. लेकिन क्यों BOBBY DEOL का पत्ता कट गया है।
स्पिरिट में नजर आ सकता है ये एक्टर
आठ घंटे की शिफ्ट और दूसरी दिक्कतों के चलते अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट छोड़ दी थी। दीपिका चली गईं, लेकिन उनके साथ कई फिल्में कर चुके अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अब इस फिल्म से जुड़ने की खबरें हैं।
दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले रणबीर, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में लीड रोल निभा चुके हैं और उनकी जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रणबीर कहानी के एक अहम मोड़ पर नज़र आएंगे। यह कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ और भारतीय सिनेमा में एक ऐतिहासिक पल होगा क्योंकि उन्होंने पहले कभी प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की है।’ दोनों को साथ देखना फैंस के लिए ट्रीट होगी।
ये भी पढ़े- Ranbir Kapoor ने Ramayana Movie के लिए बोला झूठ, मटन-पाया खाते दिखे एक्टर…
कब रिलीज होगी स्पिरिट
प्रभास की स्पिरिट में साउथ कोरियन एक्टर Don Lee की एंट्री हो गई है. जबकि पिक्चर में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज, कंचना भी अहम रोल करने वाले हैं. प्रभास की स्पिरिट को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस मूवी की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो फिलहाल मेकर्स की तरफ से इसे फाइनल नहीं किया गया है। हालांकि, ये तय है कि अगले साल 2026 में स्पिरिट को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़े- Emmy Awards 2025: दिलजीत दोसांझ एमी अवॉर्ड्स से चूके, खाली हाथ लौटी ‘अमर सिंह चमकीला’





