
The Raaja Saab: डार्क हॉरर कॉमेडी है प्रभास की फिल्म, रूह कंपाने आ रहे संजय दत्त
The Raaja Saab Trailer Out: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, रिद्धी कुमार और निधि अग्रवाल नजर आएंगे.
The Raaja Saab Trailer Out: ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास की मच अवेडेट फिल्म द राजा साब के ट्रेलर से आज पर्दा उठ गया है. इस हॉरर कॉमेडी के ट्रेलर में प्रभास अनदेखे अंदाज में नजर आने वाले हैं। आज जो ट्रेलर आउट हुआ है। मुंह में सिगार और धांसू एक्शन करते प्रभास की द राजा साब का ट्रेसर रिलीज होते ही छा गया है. फिल्म में जबरदस्त सरप्राइज एलिमेंट भी है। कहानी का काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है.
देखिए ‘द राजा साब’ का ट्रेलर
View this post on Instagram
डार्क हॉरर कॉमेडी है ‘द राजा साब’
मारुती के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी समय से सस्पेंस था और आज आखिरकार मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर इस सस्पेंस को कई गुना बढ़ा दिया है. प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी के साथ फिल्म में मालविका मोहनन, रिद्धी कुमार और निधि अग्रवाल भी अहम किरदार अदा करते दिखने वाली हैं.
ये भी पढ़े- Ghar Kab Aaoge: रिलीज हुआ ‘Border 2’ के गाने का टीजर, इन सिंगर्स ने मिलकर दी आवाज
ट्रेलर से फिल्म की कहानी की परत काफी हद तक खुलती है जिससे ये कैसे आगे बढ़ेगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. संजय दत्त एक ऐसे भूत के किरदार में हैं जो दिखता नहीं है, लेकिन हीरो यानी कि प्रभास को उसकी मौजूदगी का एहसास होता है.
ये भी पढ़े- एयरपोर्ट पर गिरे Thalapathy Vijay, सुपरस्टार के लिए दीवानगी की हदें पार कर रहे फैन





