Preity Zinta प्रीति जिंटा की वो फिल्में, जिसने ‘डिंपल गर्ल’ को बनाया 90s क्वीन

Preity Zinta Birthday: प्रीति जिंटा अपने क्यूट स्माइल, बिंदास अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इस साल वे कमबैक के लिए तैयार हैं। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी दमदार फिल्मों के बारे में।

Preity Zinta Birthday: अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज 31 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला में हुआ था। उन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। प्रीति को चॉकलेट और साबुन के विज्ञापनों में देखा गया। इसके बाद उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1998 में ‘दिल से’ के जरिए की थी। उसी साल वह फिल्म ‘सोल्जर’ में भी नजर आईं। यह फिल्म सुपरहिट रही। इसी के साथ प्रीति जिंटा का करियर भी चल पड़ा।

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल

अपनी खूबसूरती और अदाकारी के अलावा प्रीति अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी दर्शकों के बीच पसंद की जाती हैं। प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी रचाई। वे पति के साथ लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो गईं। कपल के दो बच्चे हैं। हालांकि, प्रीति सनी देओल के साथ ‘लाहौर 1947’ से कमबैक कर रही हैं।

दिल से (1998) 
प्रीति जिंटा की यह डेब्यू फिल्म थी। इसमें उन्होंने प्रीति नायर का किरदार निभाया। ‘दिल से’ की कहानी पूर्वोत्तर भारत के उग्रवादी हादसों की है। फिल्म में मुख्य भूमिका शाहरुख खान और मनीषा कोइराला ने अदा की। प्रीति सपोर्टिंग रोल में नजर आईं। इस डेब्यू फिल्म में प्रीति का किरदार काफी छोटा था, लेकिन इस किरदार में भी प्रीति ने जान डाल दी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया।

Dil Se - Google Play पर फ़िल्में

चोरी चोरी चुपके चुपके (2001)
अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित यह फिल्म सरोगेसी पर आधारित थी, जिसमें प्रीति एक सरोगेट मां का किरदार निभा रहीं थीं। सलमान खान और रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। प्रीति जिंटा ने मधुबाला का किरदार अदा किया था।

Salman Khan Preity Zinta starrer film Chori Chori Chupke Chupke unknown  facts and controversy एक फिल्म की वजह से खतरे में पड़ गया था सलमान-प्रीति  का करियर, अंडरवर्ल्ड के पैसे का लगा

कोई मिल गया (2003)
राकेश रोशन निर्देशित यह फिल्म एक दूसरे ग्रह के प्राणी और धरती के इंसान यानी ऋतिक रोशन के बीच की दोस्ती पर आधारित है। यह फिल्म कृष सीरीज की पहली किस्त है। फिल्म में प्रीति जिटां ने निशा का किरदार निभाया। यूं तो इस फिल्म के मुख्य किरदार ऋतिक रोशन ही हैं, मगर प्रीति जिंटा ने भी अपनी भूमिका से जान फूंक दी। फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Hrithik Roshan's 'Koi... Mil Gaya' to re-release in theatres - The Hindu

वीर जारा (2004)
प्रीति जिंटा के करियर की यह भी काफी बड़ी और चर्चित फिल्म है। यशराज फिल्म्स की इस शानदार मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई। इतना ही नहीं ‘वीर जारा’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ कहानी सहित फिल्मफेयर पुरस्कारों में चार पुरस्कार जीतने में कामयाब रही। इसे सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसमें प्रीति जिंटा को जारा की भूमिका में देखा गया था।

Prime Video: वीर ज़ारा

कल हो ना हो (2003)
इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मुख्य किरदारों में थे। प्रीति जिंटा नैना कैथरीन कपूर की भूमिका में दिखीं। यह फिल्म नैना कैथरीन कपूर की कहानी है। वह अपने पड़ोसी अमन माथुर के साथ प्यार में पड़ जाती है, जो कि दिल का मरीज है। इसके चलते वह नैना की जोड़ी अपने दोस्त रोहित पटेल के साथ बनाना चाहता है। फिल्म को लिखा करण जौहर ने, डायरेक्ट निखिल अडवानी ने किया। 2003 की इस सबसे बड़ी हिट फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे।

कल हो ना हो (2003) – प्रेम, परिवार और एक देवदूत – द लिटिल कॉर्नर

Back to top button