
Globetrotter: पीली साड़ी में छाई बंदूक वाली ‘मंदाकिनी’, देसी गर्ल का धाय-धाय…
Priyanka Chopra as Mandakini Look: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा जगत में वापसी करने जा रही हैं।उनका कमबैक S. S.राजामौली की फिल्म ‘GlobeTrotter’ के जरिए हो रहा है।
Priyanka Chopra as Mandakini Look: आखिरकार, वो पल आ ही गया जिसका इंतजार प्रियंका चोपड़ा जोनस के फैंस लंबे समय से कर रहे थे। ‘देसी गर्ल’ अब सिर्फ हॉलीवुड की ग्लोबल आइकन नहीं, बल्कि एक बार फिर बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। उनका यह कमबैक कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि ‘बाहुबली’ फेम S S राजामौली की मचअवेटेड फिल्म ‘GlobeTrotter’ के जरिए हो रहा है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और निर्देशक एस एस राजामौली की अपकमिंग मूवी ग्लोबट्रोटर से प्रियंका का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है।
प्रियंका का फर्स्ट लुक आया सामने
एसएस राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा-वो महिला जिसने ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा को नया आयाम दिया। वेलकम बैक देसी गर्ल।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने मंदाकिनी से मिलवाया
एसएस राजामौली ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के हाथ में एक गन है। प्रियंका चोपड़ा ने अपना लुक शेयर करते हुए लिखा- जो दिख रहा है, उससे कई ज्यादा है…मंदाकिनी को हेलो बोलो।
ये भी पढ़े- अब खुल्लम-खुल्ला शुरू हुई आशिकी, Vijay ने सरेआम Rashmika पर लुटाया प्यार
बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी रोल कर रही हैं. वहीं फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा का रोल कर रहे हैं तो फिल्म के हीरो महेश बाबू का लुक अभी रिलीज किया जाना है. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त सुगबुगाहट है. माना जा रहा है कि ये फिल्म बाहुबली के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त करके रख देगी.
ये भी पढ़े- एडवांस बुकिंग में ‘De De Pyaar De 2’ की धीमी शुरुआत, देखिए कमाई के आंकड़े





