
Karva Chauth पर प्रियंका चोपड़ा ने रचाई मेहंदी, शुरू की करवाचौथ की तैयारियां
Priyanka Chopra Flaunts Mehendi: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ करवाचौथ के त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने अपने हाथों में लगी निक के नाम की मेहंदी की झलक फैंस को दिखाई है।
Priyanka Chopra Flaunts Mehendi: प्रियंका चोपड़ा हर साल करवा चौथ धूमधाम से मनाती हैं। इस साल भी वह अपने पति निक जोनस के साथ इस त्योहार की तैयारियों में जुट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी करवा चौथ की तैयारियों की झलकियां साझा की हैं, जिसमें उन्होंने अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी फ्लॉन्ट की है। हर साल की ही तरह इस बार भी प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
प्रियंका ने लगाई निक के नाम की मेहंदी
प्रियंका ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं…” बता दें कि शिरीन चारनिया एक मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को मेहंदी लगाई है.प्रियंका कई बार बता चुकी हैं कि उनके पति निक जोनस भारतीय संस्कृति और उनके धर्म का पूरा सम्मान करते हैं.


आध्यात्मिक सोच पर प्रियंका का बयान
प्रियंका ने पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया था कि भले ही वह हिंदू परिवार से हैं और निक एक ईसाई पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन दोनों की आध्यात्मिक सोच एक जैसी है। उन्होंने कहा था, ‘धर्म सिर्फ ईश्वर तक पहुँचने का एक रास्ता है, हम दोनों उस ऊंची शक्ति में समान विश्वास रखते हैं।’ यही वजह है कि उनके रिश्ते में धर्म की जगह प्रेम और सम्मान ने जगह बनाई है।





