
Priyanka Chopra ने मजबूरी में छोड़ा था बॉलीवुड, बोलीं- ‘हॉलीवुड जाने के लिए…’
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 7 साल बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। हाल ही में देसी गर्ल ने रिवील किया है कि उन्होंने मजबूरी में बॉलीवुड छोड़ा था।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियरि की शुरुआत 2000 के शुरुआत में के थी। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्में कीं, लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से गायब हो गईं और हॉलीवुड में शानदार काम करती नजर आईं। अब प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त के बाद बॉलावुड में कमबैक करने जा रही हैं। अपने कमबैक की चर्चा के बीच प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने क्यों बॉलीवुड छोड़ा था?
हॉलीवुड में जाने पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा
दरअसल फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के अपने सफ़र के बारे में बात करते हुए, प्रियंका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी. जब मैं हिंदी फ़िल्मों में काम कर रही थी, तो कई वजहों से मुझे लगा कि मैं लिमिटेड हूं. मैं आगे बढ़ना चाहती थी. मुझ पर ऐसे मौके ढूंढने के लिए दबाव डाला गया जो एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरे लिए एक्साइटिंग हों. मैं अमेरिका में काम करने लगी, और अब, मुझे लगता है कि लगभग 12 साल बाद, मुझे सच में अमेजिंग काम चुनने का मोमेंटम मिल रहा है, और यह आसान नहीं है.”
दोनों इंडस्ट्री में काम करने मे आता है मजा
उन्होंने आगे कहा, “मुझे अपनी इंडियन फिल्में बहुत पसंद हैं. मैं फिर से वाराणसी, इंडिया वापस आकर बहुत खुश हूं, और मुझे दोनों में से किसी एक को चुनना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. मैंने कभी नहीं चुना. मुझे लगता है कि मैं दोनों दुनियाओं में हूं, और मुझे दोनों इंडस्ट्रीज़ में काम करने में मज़ा आता है. दोनों में काम करना कई तरह से अलग है, जैसे कल्चर होते हैं, लेकिन अब मेरा दिमाग दो अलग-अलग तरीकों से काम कर सकता है, इसलिए यह सच में एक अनोखी, कमाल की, मज़ेदार चीज़ है.”
View this post on Instagram
प्रियंका के पास एस. एस. राजामौली की वाराणसी भी है. इस फिल्म से वह आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रह हैं. इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं और ये अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़े- Cocktail 2: लेस्बियन कपल बनेंगे रश्मिका और कृति? बीच में आएंगे शाहिद कपूर…
हॉलीवुड में प्रियंका का सफर
2012 में जब प्रियंका ने अपना म्यूज़िक करियर शुरू किया, तो उन्होंने हॉलीवुड में मौके तलाशने शुरू कर दिए. उन्होंने टेलीविज़न शो क्वांटिको में लीड रोल के तौर पर वेस्ट में एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने बेवॉच और द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स जैसी बड़ी फ़िल्मों में सपोर्टिंग रोल किए. अब, प्रियंका सिटाडेल, हेड्स ऑफ़ स्टेट और कार्ल अर्बन के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म द ब्लफ़ जैसे बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं.
ये भी पढ़े- Toxic का ‘खूंखार’ टीजर रिलीज, यश का रूप देख कांप जाएंगे दुश्मन





