
Viral हुआ Alia Bhatt का क्रिसमस पार्टी लुक, बेटी राहा ने लूटी महफ़िल
Alia Bhatt Christmas Party: क्रिसमस के मौके पर आलिया भट्ट लाल रंग की साड़ी में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती दिखीं। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान राहा ने खींचा है और लोगों की नजर उनके नाखुनों पर अटक गई है।
Alia Bhatt Christmas Party: बॉलीवुड स्टार्स हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस पार्टी होस्ट करते हैं तो वहीं, कुछ अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। उसी तरह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी अपने परिवार और करीबियों के साथ यह फेस्टिवल मनाया। कपूर परिवार सोनी राजदान के घर क्रिसमस डिनर के लिए इकट्ठा हुआ। इस पॉपुलर पावर कपल के अलावा, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा साहनी भी इस फैमिली गैदरिंग में मौजूद थीं।
आलिया भट्ट का नए घर में पहला क्रिसमस
पहली फोटो में आलिया अपनी बहन शाहीन और मां सोनी राजदान के साथ क्रिसमस ट्री के आगे पोज दे रही हैं। दूसरी फोटो में उन्होंने पति-एक्टर रणबीर कपूर के साथ कोजी फोटो क्लिक करवाई। तीसरी में आलिया और शाहीन के साथ राहा हैं, जो अपनी मम्मा से कुछ कह रही हैं। इस दौरान वह दो चोटी में रेड आउटफिट में हैं और उनके हाथों के नाखुन पर रेड नेल पेंट लगा है। चौथी फोटो में राहा कलरिंग बुक लिए बैठी हैं और क्रिसमस ट्री में कलर कर रही हैं। यहां उनके नन्हें हाथ-पैर हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं।
View this post on Instagram
रणबीर-आलिया अब इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिलहाल ‘लव एंड वॉर’ के प्रोडक्शन में बिजी हैं। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। यह दूसरी बार होगा, जब रणबीर और आलिया साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ में साथ काम किया था।
ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle: ‘वेलकम 3’ की शूटिंग खत्म, डबल रोल में छाए अक्षय कुमार
लव एंड वॉर के अलावा, दोनों स्टार्स के पास और भी कई रोमांचक फिल्में हैं। आलिया भट्ट की अगली रिलीज ‘अल्फा’ होगी, जो YRF की पहली फीमेल-लीड जासूसी फिल्म है, जबकि रणबीर कपूर के पास ‘एनिमल पार्क’, ‘धूम 4’, ‘रामायण’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं।
ये भी पढ़े- MMTMTTM Review: हैंडसम कार्तिक-मैच्योर अनन्या, एंटरटेनर है ये अनोखी लव स्टोरी





