रणबीर कपूर ने ‘Ramayana’ के लिए दिए बड़े त्याग, ‘लक्ष्मण’ बने रवि दुबे ने किया खुलासा

Ramayana: रवि दुबे नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ बनेंगे। हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म, भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर के बारे में बात की है। जानिए अभिनेता ने क्या-क्या खुलासे किए हैं।

Ramayana: नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे । इस फिल्म में वो साई पल्लवी और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। रवि की पत्नी सरगुन मेहता ने खुलासा किया कि रवि ने अंत तक उन्हें फिल्म के बारे में बताया नहीं था। उन्हें रामायण में उनके रोल के बारे में तब पता चला जब ये खबरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। हाल ही रवि दुबे ने ‘रामायण’ के साथ-साथ अपने किरदार और रणबीर कपूर के बारे में बात की। रवि दुबे ने बताया कि रणबीर कपूर ने राम के किरदार के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं।

रवि दुबे ने भी खुद में किया बदलाव

रवि दुबे ने बताया, ‘उस किरदार ने मुझे बदल दिया। इसके साथ न्याय करने के लिए मुझे खुद को बदलना पड़ा क्योंकि दर्शक आसानी से पहचान लेते हैं कि आप कब दिखावा कर रहे हैं। मैंने अपना रूटीन पूरी तरह बदल दिया। दरअसल, हम सभी ने ऐसा किया, रणबीर कपूर ने भी।’

‘रणबीर ने फिल्म के लिए दी कुर्बानियां’

रवि दुबे ने आगे कहा, ‘रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए बहुत कुर्बानियां दी हैं। यह किसी यज्ञ जैसा लगता है। हम सभी ने अपने व्यवहार, प्रतिक्रिया और यहां तक कि बातचीत में भी इन किरदारों के प्रति सच्चे रहने की पूरी कोशिश की।’ मालूम हो कि राम के किरदार के लिए रणबीर ने नॉन वेज और शराब भी छोड़ दी थी।’

ये भी पढ़े-

The Taj Story: सालो पुराने इतिहास का खुलेगा सच, रिलीज के लिए तैयार परेश रावल की फिल्म

रवि ने पत्नी से भी छिपाई फिल्म की बात

रणवीर ने सरगुन से पूछा कि क्या वो रामायण के सेट पर गई थीं जिसके जवाब में वो कहती हैं कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान पता ही नहीं था कि रवि ये फिल्म कर रहे हैं। जब ये खबर ऑनलाइन फैल गई तब भी रवि ने उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं बताया था। इस बारे में बात करते हुए वो आगे कहती हैं, ‘हम घर पर काम के बारे में वास्तव में बात नहीं करते। जैसे वह नहीं जानते कि मैं क्या कर रही हूं जब तक मेरे प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं होती, वैसे ही मुझे भी उनके काम के बारे में तब तक पता नहीं चलता जब तक यह सार्वजनिक नहीं हो जाता।’

ये भी पढ़े-

तीन दिन नॉन-स्टॉप शूट हुआ ‘Jatadhara’ का क्लाइमेक्स, जल्द रिलीज होगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस्ड यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग दिवाली 2026 पर और दूसरा दिवाली 2027 पर आएगा। स्टार कास्ट में रणबीर कपूर (भगवान राम), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) शामिल हैं।

ये भी पढ़े-

Thamma’ कर रही बम्पर कमाई, ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का भी जलवा बरकरार

 

 

Back to top button