Ramayana के सेट से राम-लक्ष्मण का वीडियो वायरल, Ranbir Kapoor ने रवि दुबे को लगाया गले

Ramayana Film Update: रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का लोगो कब रिलीज होगा।

Ramayana Film Update: नितेश तिवारी की रामायण इस समय की सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सनी देओल, साउथ सुपरस्टार यश, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं। लंबे समय से चल रही फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट को डायरेक्टर और क्रू के साथ देखा जा सकता है।

रॉकी भाई बनेंगे रावण

इस फिल्म की कास्टिंग भी इसे स्पेशल बनाती है. रणबीर कपूर राम के किरदार में होंगे, तो साई पल्लवी सीता का रोल निभाएंगी. वहीं, साउथ के सुपरस्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे, जबकि सनी देओल को हनुमान के अवतार में देखना दिलचस्प होगा. नितेश तिवारी जैसे डायरेक्टर की अगुवाई में ये फिल्म इमोश्ंस और टेक्नोलॉजी का अनोखा संगम बनने जा रही है.

शूटिंग हुई खत्म

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग खत्म होने के बाद डायरेक्टर नितेश तिवारी एक इमोशनल स्पीच देते हैं। बाद में रणबीर कपूर भी माइक लेकर फिल्म की टीम और क्रू मेंबर को उनकी मेहनत के लिए शुक्रिया करते नजर आ रहे हैं। अंत में केक कटिंग सेरेमनी होती है और राम बनने वाले रणबीर अपने छोटे भाई रवि दुबे को गले लगा लेते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

फिल्म की दिखेगी पहली झलक

‘रामायण’ फिल्म को लेकर पहला इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी इस फिल्म की पहली झलक 03 जुलाई को दिखाने वाले हैं। जानकारी साझा करते हए मेकर्स ने बताया कि 09 प्रमुख शहरों में रामायण का फर्स्ट लुक लॉन्च किया जाएगा। अब इस दिन का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। खबर के मुताबिक फिल्म का लोगो 3 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़े-

‘Panchayat 4’ में किसिंग सीन देने पर बोलीं रिंकी, मेकर्स को बदलनी पड़ी स्क्रिप्ट

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘रामायण’ का पहला पार्ट अगले साल 2026 में दिवाली पर रिलीज होगा और इसका दूसरा भाग 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म के कलाकारों की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी।

ये भी पढ़े-

Sardaar Ji 3 के शोज पाकिस्तान में हाउसफुल, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो

 

Back to top button