संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के बीच अनबन, सामने आई झगड़े की जड़

Sanjay Leela Bhansali and Ranveer Singh Conflict: रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच अनबन की खबरे आरही हैं। एक्टर ने अपने 40वें जन्मदिन का जश्न मनाया, लेकिन संजय लीला भंसाली को नहीं बुलाया।

Sanjay Leela Bhansali and Ranveer Singh Conflict: एक समय था जब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) बॉलीवुड की वो जोड़ी थी जिसने बैक टू बैक हिट फिल्में दी। संजय लीला भंसाली की रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में रणवीर सिंह ने काम किया। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि दोनों एक-दूसरे से दूरियाँ बना रहे हैं। इसके पीछे का कारण लव एंड वॉर (Love and War) बताया जा रहा है।

रणवीर और भंसाली के रिश्ते में दरार

सूत्रों के मुताबिक रणवीर ने डायरेक्टर क्र सामने उनकी फिल्म लव एंड वॉर में लीड रोल करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन जब उन्हें दूसरा किरदार ऑफर किया गया था तो एक्टर ने मना कर दिया। बाद में वो रोल विक्की कौशल को ऑफिसर किया गया। अब इन तीनों को लेकर फिल्म बन रही है।

ऑफिशियल बयान का इंतजार

हालांकि, संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के इस ‘मनमुटाव’ की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, रणवीर और भंसाली का रास्ता फिलहाल अलग-अलग हो गया है। 

ये भी पढ़े-

इंडस्ट्री के इन्साइड सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। जिसमें उन्होंने अपने निजी दोस्तों को ही इन्वाइट किया था। संजय लीला भंसाली जो रणवीर के खास दोस्त हुआ करते थे वह पार्टी का हिस्सा नहीं बने थे। जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबर और भी पक्की हो गई। अब संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Back to top button