
Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर दिल्ली ब्लास्ट का असर, पोस्टपोन हुआ ट्रेलर लॉन्च
Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की जब रिलीज डेट नजदीक है, तब मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन करने का फैसला किया है.
Dhurandhar Movie: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर फैंस बड़ी बेसब्री से देखना चाहते थे. 12 नवंबर 2025 को मुंबई में इसका भव्य ट्रेलर लॉन्च होने वाला था, जिसमें करीब 2000 फैंस की मौजूदगी होनी थी. लेकिन ठीक एक दिन पहले दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च को पोस्टपोन करने का फैसला लिया. इस हादसे में कई लोगों की जान गई, जिसके कारण रणवीर सिंह और फिल्म की टीम ने यह कदम संवेदना के रूप में उठाया है.
‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन
फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘धुरंधर ट्रेलर लॉन्च पोस्टपोन. कल दिल्ली में हुए धमाकों के पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान जताते हुए और हमारे प्रिय श्री धर्मेंद्र जी की सेहत को ध्यान में रखते हुए ‘धुरंधर’ ट्रेलर लॉन्च को टाल दिया गया है जिसे कल होना था. ट्रेलर लॉन्च की नई डेट जल्द ही शेयर की जाएंगी।

नई रिलीज डेट की जल्द होगी घोषणा
फिल्म के मेकर्स की ओर से जारी ऑफिशियल बयान में कहा गया, “12 नवंबर को रिलीज होने वाला ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लॉन्च स्थगित किया जाता है. दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदना है. नई रिलीज डेट जल्द घोषित की जाएगी. आपकी समझदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद.” इस खबर के सामने आते ही रणवीर सिंह के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके फैसले की तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि यह सही समय पर लिया गया संवेदनशील फैसला है.
ये भी पढ़े- Govinda Hospitalised: अचानक बिगड़ी गोविंदा की हालत, अस्पताल में कराए गए भर्ती
धुरंधर की कास्ट
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगी। इनके अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिनके लुक पहले ही फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर चुकी हैं।
ये भी पढ़े- Dharmendra: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर ही होगा ही-मैन का इलाज
बता दें कि यह एक्शन स्पाई थ्रिलर एक सच्ची घटना पर आधारित है, हालांकि, निर्माताओं ने इसके कथानक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है।
ये भी पढ़े- पिता के बर्थडे पर चहक उठीं बेटियां, सोनम कपूर से लेकर खुशी कपूर ने दी बधाई
Beta feature





