Dhurandhar: तूफान लाया ‘धुरंधर’, ढाई मिनट में रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा…

Dhurandhar New Song EZ EZ: रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल स्टारर ‘धुरंधर’ का गाना ‘ईजी-ईजी’ रिलीज हुआ, दिलजीत सिंह दोसांझ की आवाज में गैंगस्टर एंथम सोशल मीडिया पर छाया है.

Dhurandhar New Song EZ EZ: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. यूं तो फिल्म के टीजर को जितना धांसू रिस्पॉन्स मिला था, उस मामले में ट्रेलर थोड़ा पीछे रहा. पर गानों ने यूट्यूब पर भौकाल काटा हुआ है. इसी बीच फिल्म का नया गाना भी रिलीज कर दिया गया है, जिसका नाम है-EZ EZ. फिल्म के इस गैंगस्टर एंथम को दिलजीत सिंह दोसांझ और शाश्वत सचदेव ने गाया है और रैपर हनुमानकाइंड के रैप ने इसे और भी खास बना दिया है

धुरंधर का गाना रिलीज

गाने में रणवीर के चेहरे पर कई अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिलते हैं, जो पल-पल बदलते रहते हैं. कहना गलत नहीं होगा कि एक्टर ने अपने किरदार को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्म के इस गैंगस्टर एंथम को दिलजीत सिंह दोसांझ और शाश्वत सचदेव ने गाया है और रैपर हनुमानकाइंड के रैप ने इसे और भी खास बना दिया है. गाने के लिरिक्स भी राज रंजोध और हनुमानकाइंड ने लिखे हैं.

ये भी पढ़े- ‘Kalki 2’ में प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका को किया रिप्लेस? होगी ग्लोबल हसीना की एंट्री…

क्यों पहुंचा मामला कोर्ट

फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही विवादों में है. विवाद तब शुरू हुआ जब शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने मामला सेंसर बोर्ड को सौंप दिया. कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आदेश दिया कि वे फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय इस मामले की जांच करें.

ये भी पढ़े- Ranveer Singh ने मां चामुंडा का किया था अपमान, अब पोस्ट कर मांगी माफी

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर पहले ही सोशल मीडिया पर स्पष्ट कर चुके हैं कि फिल्म मेजर मोहित से प्रेरित नहीं है. इस फिल्म को बनाने में आदित्य धर को लगभग 3 साल लगे हैं. फिल्म की कहानी, रिसर्च, स्टारकास्ट और बजट तय करने में 2 साल लग गए. अब यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह 5 दिसंबर को रिलीज होगी.

ये भी पढ़े- Border 2: पायलट, जेट और युद्ध…, दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक रिवील

 

Back to top button