Dhurandhar 2 Teaser: खौफनाक, खतरनाक…, ‘धुरंधर 2’ के टीजर से काँपेगा रूह

Dhurandhar 2 Release: फिल्म धुरंधर अब भी कमाई कर रही है और जल्द ही फिल्म का अगला पार्ट आने वाला है। दिसंबर, 2025 में रिलीज इस फिल्म ने सीक्वल का ऐलान उसी वक्त किया था जिसे 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

Dhurandhar 2 Release: अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकरों से सजी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 46 दिन बाद भी टिकी हुई है। इस मूवी का दो महीने बाद दूसरा पार्ट (Dhurandhar 2) भी आएगा, जिसको लेकर फैंस अभी से ही एक्साइटेड हैं। Dhurandhar 2 Release रिलीज होने जा रही है और इसी बीच अब फिल्म के टीजर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

धुरंधर 2′ के टीजर में होगा धमाका

फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) को अच्छे से अब दर्शकों की नब्ज के बारे में पता है। वो कतई ये नहीं चाहते हैं कि उनके दर्शक निराश हों, इसीलिए उन्होंने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2 The Revenge) के टीजर को इतना खतरनाक बनाया है कि इसे सेंसर की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला है।

बॉर्डर 2 के साथ रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर

इसके अलावा कहा जा रहा है कि टीजर में खूब एक्शन और वायलेंस दिखाया गया है। वहीं ये जानकारी पहले ही आ चुकी है कि फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Teaser) का टीजर बॉर्डर 2 (Border 2) के साथ रिलीज किया जाएगा। टीजर को थिएट्रिकल प्रिंट्स के साथ रिलीज किया जाएगा। मतलब जो लोग सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 देखने जाएंगे उन्हें वहीं पर धुरंधर 2 के टीजर को देखने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़े- Border 2: जावेद अख्तर ने रिजेक्ट की थी ‘बॉर्डर 2’, पुराने गाने को लेकर मेकर्स को लताड़ा

आपको बता दें कि धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म तो बनी ही है, साथ ही फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में भी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।

ये भी पढ़े- ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर आउट, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत की केमिस्ट्री जबरदस्त

Back to top button