Rashmika-Vijay के वेडिंग फंक्शन की शुरुआत, सामने आई शादी से जुड़ी डिटेल्स

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले प्री वेडिंग की शुरुआत क्रिकेट मैच से हुई। बताया जाता है कि विजय की मां ने अपनी बहू रश्मिका को खानदानी कंगन गिफ्ट किए।

Rashmika Vijay Wedding: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के फैंस को लंबे समय से जिस पल का इंतजार था, आखिरकार वो दिन आ गया है। 26 फरवरी को कपल उदयपुर में सात फेरे लेगा और इसी तरह दोनों के प्री-वेंडिग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। उदयपुर में इस फंक्शन की जोरों-शोरों से तैयारिया चल रही हैं। कपल ने वेन्यू की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके अलावा आज से लेकर कल तक होने वाले एक-एक फंक्शन की डिटेल भी सामने आ गई है।

रश्मिका और विजय ने शेयर की झलक

रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने इस मैच की एक-एक झलक शेयर की है और दिखाया है कि वहां कैसे हर चीज VIROSH के रंग में रंग गया था। मेडल, बल्ले, झंडे और मैच के सामान पर भी VIROSH लिखा नजर आ रहा था। ये केवल एक खेल नहीं रह गया था बल्कि भावुक कर देनेवाला इवेंट बन गया था, जहां एक आलीशान रिजॉर्ट में गली क्रिकेट जैसा मनोरंजन नजर आया। इस कपल ने एक ऐसा माहौल क्रिएट किया जहां दोनों परिवार के लोग आसानी से एक-दूसरे के साथ जुड़ सकें।

Rashmika Vijay Deverakonda pre wedding

क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम ‘विरोष प्रीमियर लीग’

पारंपरिक शादी की रस्मों से हटकर, विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के सप्ताह को मस्ती और खुशनुमा पलों से भर दिया है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, उन्होंने अपने क्रिकेट टूर्नामेंट, ‘विरोष प्रीमियर लीग’ (Virosh Premier League) का खुलासा किया, जिसे विशेष रूप से दोस्तों और परिवार के लिए आयोजित किया गया है। इसके अलावा बैट पर पर्सनलाइज्ड नाम और वेडिंग डेट छपी हुई है और वेडिंग से जुड़ी हर छोटी-छोटी डिटेल्स का बड़े करीने से ध्यान रखा गया है। इससे पहले विजय ने वॉलीबॉल नेट का एक धुंधला सा फोटो शेयर किया था।

ये भी पढ़े- Vijay Rashmika की शादी से पहले फोटो Viral, सूट-बूट में दिखीं होने वाली दुल्हन

कहां पर हो रही कपल की शादी?

कपल उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित एक लग्जरी रिसॉर्ट, आईटीसी मोमेंटोस उदयपुर में शादी करने जा रहा है। एक पहाड़ी पर स्थित इस रिसॉर्ट में 117 प्राइवेट विला हैं और यह एक नदी और एक झील से घिरा हुआ है। रश्मिका और विजय ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए अपनी शादी की घोषणा की थी और इसे VIROSH नाम दिया।

ये भी पढ़े- ALPHA: YRF ने ठुकराया Netflix का ऑफर, थिएटर में रिलीज होगी आलिया की फिल्म

Back to top button