
‘नंगा और बेशर्म आदमी…’, पीयूष मिश्रा ने Ranbir Kapoor को ये क्या कह दिया…
Piyush Mishra on Ranbir Kapoor: शाह रुख खान के साथ फिल्म ‘दिल से’ में नजर आए अभिनेता पीयूष मिश्रा ने हाल ही में रॉकस्टार रणबीर कपूर को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए हैं।
Piyush Mishra on Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर हमेशा अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। वो मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद उनका ज्यादातर समय परिवार के साथ गुजरता है, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ भी निजी बनी रहती है। रणबीर कपूर खुद अपने काम को प्रमोट करने में विश्वास नहीं रखते। उनके साथ काम करने वाले कलाकार और निर्देशक उनकी कला और प्रतिभा की खुले दिल से तारीफ करते हैं।
इतना नंगा आदमी मैंने आज तक नहीं देखा
इंडिया टुडे ग्रुप की एक वेबसाइट से खास बातचीत के दौरान पीयूष मिश्रा ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ में काम करने का अनुभव शेयर किया। पियूष मिश्रा ने कहा, “रणबीर एकदम नंगा और बेशरम आदमी है। वो अपना काम करता है और सेट पर ही लोगों से खूब बातें करता है। उसकी बातें ऐसी होती हैं कि मैं यहां तो बता ही नहीं सकता हूं। बहुत ही दिलदार और बेहतरीन कलाकार है। इस जनरेशन में उससे बेहतर कोई दूसरा कलाकार नहीं है।”
कपूर लीगेसी को कंधों पर नहीं ढोते रणबीर कपूर
अभिनेता पियूष मिश्रा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “रणबीर बहुत ही उम्दा एक्टर है। वो इस दौर का सबसे बेहतरीन एक्टर है, जो सीन शुरू होते ही कैरेक्टर में घुस जाता है और जब कैमरा ऑफ होता है वो लोगों के साथ मस्ती करने लग जाता है। उसका स्विच ऑन और स्विच ऑफ करने का तरीका कमाल का है, बहुत कम ही एक्टर ऐसा कर पाते हैं।
ये भी पढ़े- ‘बेख्याली’ पर मचा बवाल, Amaal Mallik के दावों पर भड़के सचेत-परंपरा
जब वो कैरेक्टर में नहीं होता है तो बहुत मजे करता है। वो कपूर लीगेसी को अपने कंधों पर नहीं ढो रहा है। उसके पिता इतने बड़े कलाकार थे, उसके दादा सिनेमा के जादूगर थे और उसके परदादा भी नामी एक्टर रहे हैं लेकिन वो अपना काम कर रहा है। वो इनका बोझ नहीं ढो रहा है।
ये भी पढ़े- Priyanka Chopra ने याद किया बचपन का स्ट्रगल, कहा- ‘मैंने बहुत कुर्बानियां….’
उन्होंने बताया कि रणबीर कपूर ने उन्हें पहले दिन से ही हैरान कर दिया था। पीयूष मिश्रा ने बताया कि रणबीर कपूर बिल्कुल लाइट और फ्री आदमी हैं, वह कभी भी कपूर फैमिली की लिगेसी का बोझ लेकर नहीं चलते हैं।
ये भी पढ़े- Border 2: खून से लथपथ वर्दी में दिखे अहान शेट्टी, ‘बॉर्डर 2’ से दमदार लुक जारी





