‘दो और दो पांच’ की रीमेक है ‘Golmaal 5’? डायरेक्टर ने किया क्लियर…

Golmaal 5: हाल ही एक खबर आईं कि फिल्म गोलमाल 5 लोकप्रिय फिल्म दो और दो पांच का रीमेक होगी। इस मामले को लेकर अब गोलमाल 5 के निर्देशक रोहित शेट्टी की तरफ से अहम बयान सामने आया है।

Golmaal 5: मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. इन प्रोजेक्ट में से सबसे ज्यादा चर्चा गोलमाल 5 की है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 पुरानी फिल्म ‘दो और दो पांच’ से इंस्पायर है. बढ़ती अफवाहों को देखते हुए अब रोहित शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है और इन अफवाहों का खंडन करते हुए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है.

‘कानूनी कार्रवाई होगी…’

रोहित शेट्टी पिक्चर्स की टीम ने इन अफवाहों को लेकर सभी पब्लिकेशन, पोर्टल और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने इन अफवाहों को लेकर सफाई दी है. साथ ही, सभी पोर्टल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से खबर को जल्द से जल्द ठीक करने का अनुरोध भी किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

 

टीम ने स्टेटमेंट में लिखा है, ‘हम ऑनलाइन और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहीं कुछ खबरों के बारे में सफाई देना चाहते हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि गोलमाल 5 फिल्म ‘दो और दो पांच’ से इंस्पायर्ड है या उस पर आधारित है. हम साफ तौर पर बताते हैं कि ये खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत, गुमराह करने वाली और पूरी तरह से झूठी हैं. हम सभी मीडिया हाउस, पब्लिकेशन, पोर्टल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से अनुरोध करते हैं कि वे बिना वेरिफाई की हुई जानकारी प्रकाशित या प्रसारित न करें.’

ये भी पढ़े- रियलिटी शो The 50 बना जंग का मैदान, भाव्या सिंह के आरोपों पर टूटीं दिव्या अग्रवाल

गोलमाल 5 की कास्ट

हाल ही में ये भी खबर सामने आई थी गोलमाल 5 में बतौर विलेन सुपरस्टार अक्षय कुमार की एंट्री हुई है, हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ये तय है कि अजय देवगन, श्रेयस तलपडे, अरशद वारसी, तुषार कपूर, करीना कपूर और कुणाल खेमू जैसे कलााकर गोलमाल 5 में जरूर नजर आएंगे।

ये भी पढ़े- Spirit को एक और झटका, दीपिका के बाद प्रकाश राज का हुआ वांगा से पंगा!

Back to top button