Salman Khan की Battle of Galwan में क्या है सबसे बड़ी चुनौती? शूटिंग से पहले सहमे भाईजान

Salman Khan on Battle of Galwan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारी में लगे हुए हैं। इस बीच उन्होंने शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों पर बात की है।

Salman Khan on Battle of Galwan: सिकंदर की रिलीज के बाद से ही सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर चर्चा होने लगी थी। सलमान खान की अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक भी बाहर आ गया है। सलमान खान इस फिल्म के लिए काफी कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। सलमान खान इस फिल्म की शूट के लिए करीब 20 दिनों के लिए लद्दाख जाएंगे।

ठंडे पानी में शूट करेंगे सलमान खान

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही लेह-लदाख के बर्फीली पहाड़ियों के बीच होगा, जहां अभिनेता को कई दिन इंटेंस शूट करनी है। यहां तक कि 8 दिन उन्हें बर्फीले पानी में शूट करना होगा, जिसके लिए वह पहले से ही डरे हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) 

लद्दाख में होगा 20 दिन का शूट

सलमान खान ने कहा, “जब मैं फिल्म साइन कर रहा था, मुझे शानदार लगा था, लेकिन ये बहुत कठिन फिल्म है। मेरा 20 दिन का शूट है लद्दाख में और फिर सात से आठ दिन ठंडे पानी में। ऐसा नहीं है कि एक्शन करते-करते बेहोश हो गए, तो उसके लिए ट्रेनिंग जरूरी है।”

फिल्म की रिलीज को लेकर क्या बताया

सलमान खान ने फिल्म की रिलीज को लेकर भी बात की है। रिपोर्ट्स थीं कि सलमान खान की ये फिल्म उनकी हर फिल्म की तरह ईद के मौके पर रिलीज नहीं होगी बल्कि अगले साल जून या जनवरी में रिलीज होगी। इस पर सलमान खान ने जनवरी पर हामी भरी।

ये भी पढ़े-

Priyanka Chopra Video: प्रियंका-निक ने समंदर किनारे किया लिप लॉक, वायरल हुआ वीडियो

बैटल ऑफ गलवान की कहानी

अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान कर्नल संतोष बाबू पर आधारित है। उन्होंने 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व किया था। यह शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3’ की एक कहानी पर आधारित है। फिल्म में संतोष बाबू का किरदार सलमान खान निभा रहे हैं और उनके अपोजिट चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगी।

ये भी पढ़े-

Sidharth-Kiara के घर आई नन्ही राजकुमारी, जश्न में डूबा परिवार

 

Back to top button