
Salman Khan 25 सालो से नहीं किया ये काम, सुनाया बिजी लाइफस्टाइल का दर्द
Salman Khan: बॉलीवुड के सबसे लवेबल स्टार सलमान खान हाल ही में सऊदी अरब के रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खास मेहमान बनकर पहुंचे थे, जहां उन्हें अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
Salman Khan: सलमान खान सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहे रेड सी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। सलमान इस फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड प्रेजेंटर भी थे। गुरुवार को एक्टर ने इस फेस्टिवल के एक सेशन में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपने करियर, व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में बात की। यहां सलमान खान ने स्वीकार किया कि अब उनकी दुनिया सिर्फ काम, ट्रैवल और कुछ पुराने दोस्तों तक सीमित है। इसी फिल्म फेस्टिवल के दौरान सलमान ने बताया कि उन्होंने एक काम है, को पिछले 25 सालों में कभी नहीं किया है।
25 सालो से नहीं किया ये काम
स्टारडम पाना जितना कठिन है, उसे बनाए रखना उससे भी ज्यादा कठिन है। अब अभिनेता सलमान खान को ही ले लीजिए, उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी बहुत व्यस्त चल रही है। उन्हें घर से बाहर जाकर डिनर किए हुए 25 साल से ज्यादा हो गए हैं। सलमान ने कहा, “मेरा ज्यादातर जीवन परिवार और दोस्तों के बीच गुजरा है । जिसमें से कई सारे दोस्त अब नहीं रहे। अब बस चार-पांच ही दोस्त बचे फाइल हैं, जो बहुत समय से मेरे साथ हैं। 25-26 साल हो गए हैं, मैं कहीं बाहर डिनर करने के लिए नहीं गया हूं”।
ये भी पढ़े- Border 2: देश की रक्षा में सीना ताने खड़े ‘धुरंधर’, तबाही मचाने आ रहे सनी देओल
हालांकि, उन्हें इसके लिए कोई पछतावा नहीं है। इस डेडिकेशन के पीछे फैंस से मिलने वाला प्यार उनके लिए मोटिवेशन बनता है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- ‘इतनी इज्जत और प्यार मिलता है, उसी के लिए मेहनत करता हूं।’
बता दें कि यह दूसरी बार है, जब सलमान फेस्टिवल में शामिल हुए हैं। इससे पहले वह गोल्डन ग्लोब्स गाला में मौजूद थे, जहां उन्हें इदरीस एल्बा और एडगर रामिरेज जैसी ग्लोबल हस्तियों के साथ देखा गया था।





