
‘Battle of Galwan’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज, सलमान खान का दिखा फौजी अवतार
Maatrubhumi Song Out: सलमान खान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ देशभक्ति से भरपूर है। गणतंत्र दिवस से पहले आए इस गाने को देखकर दर्शक फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Maatrubhumi Song Out: देशभक्ति फिल्मों के शौकीनों के लिए यह हफ्ता खास बन गया है। एक तरफ ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होकर दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोर रही है, तो दूसरी ओर सलमान खान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। फिल्म के पहले देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज हो गया है। इस गाने में देश के लिए बलिदान, जज्बा और गर्व की झलक दिखाई देती है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
चित्रांगदा सिंह दिखी नैचुरल केमिस्ट्री
इस गाने में सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देती हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी नैचुरल और जुड़ाव भरी लगती है। दोनों को दो छोटे बच्चों के साथ एक परिवार के रूप में दिखाया गया है, जहां घर के सुकून भरे पल और गलवान की जंग के कड़े सीन्स साथ-साथ चलते हैं।
‘मातृभूमि’ गाते हुए परिवार के ये सीन ड्यूटी और संघर्ष के पलों से जुड़ते हैं, जो प्यार, बलिदान और देशसेवा के भाव को और भी गहराई से सामने लाते हैं।
हिमेश रेशमिया ने तैयार किया ‘मातृभूमि’ गाना
हिमेश ने बताया कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए ‘मातृभूमि’ बनाना उनके लिए काफी इमोशनल रहा। उन्होंने कहा कि गाने की फील सेना की बीट्स और उनकी एनर्जी से आई है। ‘मातृभूमि’ के बोल समीर अंजन ने लिखे हैं, जबकि इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, जो इंडियन म्यूजिक की सबसे पसंदीदा आवाजों में से हैं।
ये भी पढ़े- Battle of Galwan के पहले सॉन्ग ‘मातृभूमि’ का टीजर जारी, खूबसूरत है गाने की धुन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ की कहानी भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवां घाटी पर हुए संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। उन्हें सलमान खान के अपोजिट साइन किया गया है। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है। इस गाने ने फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
ये भी पढ़े- Kamal R Khan Arrested: फायरिंग केस में एक्टर KRK गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी





