
The Family Man के डायरेक्टर की बाहों में दिखीं सामंथा, यूजर्स बोले- रिश्ता पक्का?
Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से उनका नाम ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर के साथ जुड़ रहा था।
Samantha Ruth Prabhu: फिल्ममेकर राज निदिमोरु को सामंथा रुथ प्रभु डेट कर रही हैं और इसका एक और सबूत उन्होंने खुद दे दिया है। हाल ही में राज की बांहों में सामंथा की फोटो वायरल हो गई जिसके बाद से ही खबरें हैं कि दोनों रिश्ते में हैं। बता दें कि दोनों का अपने पार्टनर्स के साथ पहले ही तलाक हो चुका है। अब सामंथा ने कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें एक तस्वीर में उनका रोमांटिक पोज सबका ध्यान खींच रहा है।
सामंथा रूथ प्रभु ने शेयर की रोमांटिक फोटो
यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सामंथा रुथ प्रभु फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर खबरों में हैं, जिन्हें ‘द फैमिली मैन’ बनाने के लिए जाना जाता है। अब हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु ने राज निदिमोरू के साथ एक ऐसी रोमांटिक फोटो शेयर की, जिससे फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म कर रही हैं। उनकी इस फोटो के वायरल होने के यूजर्स सामंथा की फोटो पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अपने परफ्यूम ब्रांड के लॉन्च पर सामंथा रुथ प्रभु राज के पास खड़ी नजर आईं, उनकी बाहें राज के गले में थीं और राज उन्हें कमर से पकड़े हुए थे। सामंथा और राज ने प्राइम वीडियो के शो ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम किया है और उनके लगातार इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनके रिश्ते को लेकर अटकलों को हवा दी है। दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते भी देखा जाता है, जिससे अफवाहों का बाजार और भी गर्म हो जाता है।
ये भी पढ़े- Haq: यामी गौतम के ‘हक’ का निकला दम, ‘जटाधारा’ का हाल इससे भी बुरा
कॉमेंट की आई बाढ़
यह पोस्ट देखने के बाद कई फैंस ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में सवाल पूछना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने तो यह तक पूछ लिया कि क्या यह उनका अपने रिश्ते को हल्के-फुल्के तरीके से ऑफिशियल करने का तरीका है. एक फैन ने लिखा, “क्या अब यह ऑफिशियल है?” तो दूसरे ने कमेंट किया, “उन्होंने इसे अब ऑफिशियल कर ही दिया.”
ये भी पढ़े- मलाइका ने Honey Singh के साथ किए ऐसे डांस मूव्स, ‘चिलगम’ गाना देख भड़के यूजर्स





