Sardaar Ji 3 के शोज पाकिस्तान में हाउसफुल, दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो

Sardaar Ji 3 in Pakistan: दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की फिल्म भारत में विरोध के चलते रिलीज नहीं हुई लेकिन पाकिस्तान में फिल्म काफी चलने की खबर है।

Sardaar Ji 3 in Pakistan: पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 को लेकर इंडिया में विवाद चल रहा है. फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग की वजह से फिल्म को इंडिया में रिलीज नहीं किया गया. यहां तक कि फिल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया. अब फिल्म ओवरसीज रिलीज हो गई है और जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने पाकिस्तान में तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पाकिस्तान में फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ कमाए।

सरदार जी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जी हां, विदेशों में सरदार जी 3 जमकर नोट छाप रही है। हाल ही में, दिलजीत दोसांझ ने अपनी पंजाबी फिल्म के दो दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का डाटा शेयर किया है। अभिनेता के पोस्ट के मुताबिक, सरदार जी 3 ने दो दिन में ओवरसीज मार्केट में 11.03 ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

‘सरदार जी 3’ का विवाद और बैन की मांग
बता दें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में नीरू बाजवा के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज़ हुई लेकिन भारत में नहीं। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही दिलजीत के प्रोजेक्ट्स को भारत में बैन करने की मांग उठ रही है।
ये भी पढ़े-

बता दें कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट को इंडिया में बैन कर दिया गया था. ऐसे में जब हानिया आमिर के साथ दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर खबरें आई तो खूब विवाद हुआ. इसी कारण से फिल्म को इंडिया में रिलीज न करने का फैसला लिया.

ये भी पढ़े-

‘Hera Pheri 3’ में बाबू भैया की वापसी, परेश रावल बोले- सब हल हो गया…

 

Back to top button