Shabana Azmi के बर्थडे पर Javed Akhtar का रोमांटिक डांस, Video सोशल मीडिया पर लीक

Shabana Azmi Birthday: शबाना आजमी के 75वें बर्थडे सिलेब्रेशन के कुछ वीडियोज उनके मेहमानों ने सोशल मीडिया पर लीक कर दिए हैं। इसमें बॉलीवुड दीवाज की मस्ती और शबाना-जावेद का रोमांटिक डांस को खूब लाइक्स मिल रहे हैं।

Shabana Azmi Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज राइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर जोरदार जश्न मनाया। जावेद अख्तर ने शबाना आजमी (Shabana Azmi) की जन्मदिन पार्टी में घर आए मेहमानों के सामने कपल डांस किया। इसका वीडियो शबाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस दिग्गज जोड़ी ने कॉनी फ्रांसिस के सदाबहार गाने प्रिटी लिटिल बेबी पर जमकर डांस किया और सभी मंत्रमुग्ध हो गए। शबाना चटख लाल बॉर्डर और एक ब्रोच वाले फ्लोई मैरून आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जावेद अख्तर ने लाल कुर्ते और काले नेहरू जैकेट में उन्हें एक क्लासिक और फेस्टिव लुक दिया।

पत्नी के जन्मदिन पर झूमकर नाचे जावेद अख्तर

शबाना आजमी का बर्थडे हो उसमें बॉलीवुड सेलेब्स अपनी मौजदूगी से चार चांद ना लगाए, ये तो नामुमकिन है. शबाना आजमी दशकों से अपनी सादगी और उम्दा एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती आ रही हैं. इंडस्ट्री में वो कई सेलेब्स के साथ अच्छा बॉन्ड भी शेयर करती हैं. शायद यही वजह है कि 18 सितबंर को बोनी कपूर ने उनके लिए ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी. जश्न के मौके पर शबाना आजमी और जावेद अख्तर के रोमांटिक डांस ने फैन्स का दिल जीता.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

 

 

बर्थडे पार्टी में रेखा-माधुरी-विद्या ने किया डांस

शबाना आजमी के बर्थडे पर रेखा, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और उर्मिला ने शबाना आजमी के साथ जमकर डांस किया. बॉलीवुड डीवाज को एकसाथ डांस करता देख फैन्स का मन खुश हो गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500)

 

शबाना आज़मी की बर्थडे पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मेहमानों में से फराह खान और संजय कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस खास शाम की झलकियां शेयर की हैं, फैंस सिलेब्स की इस मस्ती को खूब पसंद कर रहे हैं।

Back to top button