अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स का स्वैग, साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या

Ambani School Annual Day 2025: धीरूभाई अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों को सपोर्ट करने के लिए इकट्ठा हुए। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन तक कई सितारों ने शिरकत की।

Ambani School Annual Day 2025: इस स्कूल फंक्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। बच्चन परिवार से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या के लिए आए थे। इसके अलावा करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, शाहिद कपूर और मीरा कपूर भी नजर आए। क्रिकेटर रोहित शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ते हैं. स्कूल के फंक्शन में शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे।

एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे शाहरुख

एक्टर शाहरुख खान गुरुवार को मुंबई में अपने बेटे अबराम के स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान उनके साथ पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान भी मौजूद थीं। कार्यक्रम स्थल के बाहर काफी भीड़ थी। शाहरुख खान अपने परिवार को भीड़ के बीच सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाते नजर आए। वे सबसे आगे चलकर रास्ता बनाते दिखे।

shah rukh khan- India TV Hindi

साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या

अभिषेक और ऐश्वर्या की यह उपस्थिति ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही अभिषेक ने तलाक की अटकलों को सीधे तौर पर खारिज करते हुए इन चर्चाओं को पूरी तरह से झूठा बताया था. उन्होंने पीपिंग मून से कहा था, “अगर आप पब्लिक फिगर हैं तो लोग हर छोटी बात पर अटकलें लगाएंगे. जो भी बकवास लिखी गई है, वह पूरी तरह से गलत है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है, यह सिर्फ गलत और जानबूझकर आहत करने वाला है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

करीना का समोसा खाना का वीडियो सामने आया

वहीं, करीना कपूर का बेटे तैमूर के स्कूल के एनुअल डे फंक्शन के दौरान समोसा खाते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो फिल्ममेकर करण जौहर ने शेयर किया था। वीडियो में करीना अन्य पैरेंट्स के साथ बातचीत करते हुए खुशी-खुशी समोसा खाती नजर आती हैं।

kareena kapoor- India TV Hindi

कार्यक्रम को कवर करने आए मीडिया के लोगों और पैपराजी से नीता अंबानी ने बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने पैपराजी से पूछा कि क्या खाना भिजवा दें। इस पर पैपराजी ने बताया कि नाश्ता दो बार हो चुका है। यह सुनकर नीता अंबानी हल्का मुस्कराईं। फिर किसी ने कहा कि गेट नंबर दो पर अभी नाश्ता नहीं पहुंचा है। यह सुनते ही नीता अंबानी ने तुरंत कहा, “वहां भिजवा देते हैं।” इसके बाद पैपराजी ने कहा कि अब सब ठीक है।

 

 

 

 

Back to top button