Shah Rukh Khan को शादी में बुलाया, दुल्हन ने की ऐसी जिद; पानी-पानी हुए एक्टर

Shah Rukh Khan: दिल्ली की एक भव्य शादी में शाहरुख खान की मौजूदगी और परफॉर्मेंस ने माहौल में चार चांद लगा दिया, लेकिन एक मेहमान द्वारा ‘जुबां केसरी’ बोलने की जिद से वे असहज दिखे

Shah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में एक शादी में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे. अब उस वेडिंग का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वह विमल गुटखा पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, दुल्हन ने किंग खान से बोलो जुबां केसरी डायलॉग बोलने के लिए कहा. ये सुनकर सुपस्टार हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने अपने ह्यूमर से मामला संभाल लिया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शाहरुख ने की माहौल संभालने की कोशिश

शाहरुख ने शुरुआत में बातचीत को हल्के-फुल्के अंदाज में मोड़ने की कोशिश की. वीडियो में वे कहते दिखते हैं, “एक बार ये बिजनेस वालोंं के साथ बिजनेस कर लो तो वो जान नहीं छोड़ते, ये गुटका वाले भी न यार.” यह साफ था कि वे स्थिति को मजाक में संभालना चाहते थे.

 

शाहरुख खान आगे कहते हैं, ‘यहां (शादी में) थोड़े ही न जुबां केसरी-जुबां केसरी करेंगे. बैन हो चुकी हैं चीजें. बिल्कुल भी गलत बातें मत करो. मुझे भी बैन करवा दोगी. वैसे भी, मेरी फैन हो या विमल की फैन हो तुम?.’ सुपरस्टार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़े-बहन कृतिका की हल्दी में छाए Kartik Aryan, नए टैटू ने खींचा सबका ध्यान

डांस परफॉर्म करते हुए दिखे SRK

हाई प्रोफाइल शादी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान के चलेया गाने पर डांस करते हुए नजर आते हैं. वह शानदार डांस मूव्स करते हैं और मुस्कुराते हुए दुल्हन को डांस फ्लोर पर उनके साथ जुड़ने के लिए इशारा करते हैं, लेकिन वह मना कर देती है और नर्वस होकर मुस्कुराती है.

ये भी पढ़े- Dhurandhar: तूफान लाया ‘धुरंधर’, ढाई मिनट में रणवीर सिंह ने उड़ाया गर्दा…

शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म King को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में जारी हुआ. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है, जिसमें सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और कई बड़े सितारे शामिल हैं.
Back to top button