‘Sitaare Zameen Par’ की एडवांस बुकिंग शुरू, आमिर खान की फिल्म की हुई इतनी कमाई

Sitaare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

Sitaare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान (Aamir Khan) मूवी सितारे जमीन पर के साथ तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी फिल्म 20 जून को थिएटर में दस्तक देगी। ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म साल 2007 में आई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है, जिसमें इस बार कहानी ऑटिस्टिक बच्चों के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का काफी प्यार मिला। बिना किसी कट्स के साथ सीबीएफसी की ओर से इसकी रिलीज को हरी झंडी मिल गई है। हालांकि, पहले इस पर दो कट्स लगाए गए थे।

एडवांस बुकिंग हुई स्लो

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक फिल्म के टोटल 5556 टिकट बिके हैं. जिसमें 5432 हिंदी और 124 तमिल हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक 49.85 लाख की कमाई कर ली है. जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं।

ये भी पढ़े-

War 2 में Hrithik Roshan के लुक पर बड़ा अपडेट, बिना कॉस्ट्यूम का होगा सुपरहीरो…

पहले दिन करेगी इतना कलेक्शन

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म का पहले दिन कलेक्शन कुछ खास नहीं होने वाला है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सितारे जमीन पर पहले दिन 10-11 करोड़ का कलेक्शन कर पाएगी.

ये भी पढ़े-

Border 2 के नए शेड्यूल की शूटिंग शुरू, सनी देओल के साथ दिखे वरुण धवण-अहान शेट्टी

आपको बता दें कि ‘सितारे जमीन पर’ को 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ये साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। ये फिल्म उस समय ब्लॉकबस्टर रही थी। ‘सितारे जमीन पर’ असल में स्‍पैनिश फिल्‍म ‘चैंपियंस’ का ऑफिश‍ियल रीमेक है।

ये भी पढ़े-

Kajol Daughter Nysa: बेटो की मां बनना चाहती हैं निसा देवगन, काजोल ने बताई वजह

Back to top button