
टूटी शादी-किया अनफॉलो, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल ने मिटाई पुरानी यादें
Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding Cancel: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना का रिश्ता टूट चुका है। दोनों की शादी अब नहीं हो रही है। इसी बीच दोनों सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
Smriti Mandhana Palash Muchhal: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल का रिश्ता जितना चर्चा में रहा, उस से ज्यादा उनकी शादी टूटना चर्चा में है। रविवार को दोनों बयान जारी करते हुए बताया कि उनकी शादी अब नहीं हो रही है। इसके साथ ही दोनों ने जिंदगी में आगे बढ़ने की बात कही। बीते कई दिनों से एक नई अफवाह मामले को और पेचीदा कर रही थी, लेकिन अब मामला साफ है कि शादी टूट गई है। फिलहाल दोनों ने शादी टूटने की वजह नहीं बताई है। वो अभी भी मामले को प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसी बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कई बदलाव किए हैं।
जब पलाश ने किया था प्रपोज
कभी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पलाश का वो वीडियो, जिसमें वो स्मृति को बड़े ही प्यार से प्रपोज करते दिख रहे थे. डीवाई पाटिल स्टेडियम में पलाश स्मृति को आंख पर पट्टी बांधकर ले गए थे, और घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था. वहीं स्मृति ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए हां कहा था. फैंस को लगता था कि दोनों हमेशा साथ रहेंगे, लेकिन जिंदगी कभी-कभी अलग मोड़ ले आती है. ये वीडियो पोस्ट पलाश ने अपने क्लेरिफिकेशन के बाद हटा दिया. हालांकि स्मृति को बर्थडे विश करने का पोस्ट अब भी उनके अकाउंट पर मौजूद है.
View this post on Instagram
इसके अलावा टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में जीत से गदगद पलाश ने ‘गर्लफ्रेंड’ और टीम इंडिया की वाइस कैप्टन के लिए एक अप्रीसिएशन पोस्ट किया था. उन्होंने स्मृति पर गर्व जताया था, ये पोस्ट भी पलाश ने डिलीट कर दिया है.
स्मृति का रोमांटिक बर्थडे पोस्ट
स्मृति के अकाउंट पर भी एक समय दिल से भरे कई रोमांटिक पोस्ट मौजूद थे, जहां उन्होंने अपने इमोशन्स डालकर पलाश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं. उस पोस्ट में उनके बीच की गर्मजोशी और प्यार साफ दिखाई देता था. स्मृति ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे माय बॉय.
रिश्ते में अनबन की खबर आने के बाद स्मृति ने सबसे पहले शादी की सभी पोस्ट डिलीट की थीं. लेकिन अब अपने क्लेरिफिकेशन के बाद इन पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है. स्मृति ने सोशल मीडिया से पलाश की सारी यादें मिटा दी हैं.
क्यों टूट गया रिश्ता?
हालांकि दोनों ने ब्रेकअप की वजह खुलकर नहीं बताई, लेकिन इतना तय है कि अब वो अलग राहें चुन चुके हैं. दोनों ने कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी की इज्जत चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग उनके फैसले को समझेंगे.





