Sonakshi Sinha की पति के साथ Whatsapp चैट वायरल, प्रेग्नेंसी रूमर्स पर भी तोड़ी चुप्पी

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumors: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कपल को यूजर्स पैरेंट्स बनने को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumors: सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ नोक-झोंक भरी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। सोनाक्षी और जहीर अपनी लव लाइफ की झलकियां इंटरनेट पर शेयर भी करते रहते हैं। दोनों शादी के बाद से ही बी-टाउन के चहीते कपल बन गए हैं। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, अब उन्होंने इस बारे में भी अपना रिएक्शन दिया है।

शेयर किया जहीर संग चैट का स्क्रीनशॉट

सोनाक्षी ने जो चैट शेयर की है उसमें जहीर सोनाक्षी से पूछते हैं कि क्या उन्हें भूख लगी है। इस पर सोनाक्षी जहीर से कहती हैं कि बिलकुल भी नहीं, मुझे खिलाना बंद करो। इसके बाद जहीर रिप्लाई करते हैं कि मुझे लगा कि छुट्टियां शुरू हो गई हैं। सोनाक्षी इस बात पर जवाब देती हैं, मैंने अभी तुम्हारे सामने बैठकर डिनर किया है, बंद करो जहीर। इसके बाद जहीर और सोनाक्षी एक दूसरे को आई लव यू का मैसेज भेजते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट

लेट नाइट क्रेविंग्स के चलते सोनाक्षी सिन्हा का वेट बढ़ रहा है और लोग समझ रहे हैं कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर के साथ अपना व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि जहीर रात के 12:17 बजे सोनाक्षी से पूछ रहे हैं कि उन्हें भूख लग रही है?

ये भी पढ़े- 

‘Ramayana’ पर बोले सनी देओल, फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व

Ramayana First Look: प्रभु राम के रोल में छाए रणबीर कपूर, ‘रावण’ बन यश ने लूटी लाइमलाइट

 

Back to top button