वरुण-जान्हवी की मूवी का ‘परफेक्ट’ गाना रिलीज, गुरु रंधावा ने मचाया धमाल

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari New Song: वरुण धवन और जान्हवी कपूर जल्दी ही फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगे। फिल्म का नया सॉन्ग रिलीज हुआ है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumar New Song: शशांक खेतान की अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म का नया सॉन्ग रिलीज हुआ है। गाने का नाम है ‘परफेक्ट’, जिसमें गुरु रंधावा ने अपने म्यूजिक का तड़का लगाया है। जान्हवी कपूर और वरुण धवन सॉन्ग में हिप-हॉप करते नजर आ रहे हैं। इसमें दिलमान ने अपना म्यूजिक दिया है। गाना डांस करने के लिए परफेक्ट है। इसका म्यूजिक दमदार है। बेशक यह गाना फैंस के बीच छाने वाला है।

शानदार म्यूजिक, ग्लैमरस लुक्स और जबरदस्त डांस

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का नया गाना ‘परफेक्ट’ रिलीज हो गया है. इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. यह गाना शानदार म्यूजिक, ग्लैमरस लुक्स और जबरदस्त डांस मूव्स के साथ दर्शकों के दिलों में सीधा उतरता है.

इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर छा गई है, वहीं पंजाबी पॉप स्टार गुरु रंधावा अपनी आवाज और परफॉर्मेंस दोनों से गाने में चार चांद लगा रहे हैं. गाने की शुरुआत बेहद दिलचस्प अंदाज में होती है.

ये भी पढ़े-

The Ba***ds Of Bollywood: प्रीमियर में सजी सितारों की महफिल, SRK की फोटो खींचते दिखे Aryan Khan

कब रिलीज होगी फिल्म

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 2 अक्तूबर 2025 को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े-

Deepika Padukone का Kalki 2898 AD से कटा पत्ता, मेकर्स ने बताई वजह

Back to top button