
Tere Ishq Mein: धनुष- कृति की फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज, दिल चीर देगी अरिजीत सिंह की आवाज
Tere Ishq Mein Song Out Now: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और इरशाद कामिल ने इसे लिखा है।
Tere Ishq Mein Song Out Now: साउथ के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। गाने में प्यार को खोने का दर्द साफ-साफ नजर आ रहा है। धनुष गाने में एक तरफा आशिक लग रहे हैं जो अपने प्यार के लिए रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर प्यार को पाने का जुनून साफ साफ दिखता है। गाने में साउथ के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन नजर आ रही हैं।
A R रहमान और अरिजीत आए साथ
धनुष और कृति सेनन पर फिल्माए गए इस गाने में ए.आर. रहमान की दिल को छू लेने वाला कंपोजिशन, अरिजीत सिंह की बेमिसाल आवाज और इरशाद कामिल की खास कविताओं का मिश्रण है, जो एक बार फिर प्लेलिस्ट पर छा जाने के लिए तैयार है। गाने में फिल्म की झलक दिखाई गई है जिसमें दोनों किरदारों की अनकहे दर्द की एक गहन और भावुक प्रेम कहानी की ओर इशारा करता है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
यह तो बस शुरुआत है, टाइटल ट्रैक के साथ यह पूरा एल्बम आनंद एल राय, ए.आर. रहमान और इरशाद कामिल के बीच के शानदार कोलेबोरेशन में एक और माइलस्टोन साबित होगा। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित और हिमांशु शर्मा व नीरज यादव द्वारा लिखी गई इस फिल्म के म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। धनुष और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में दुनियाभर में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़े- Pati Patni Aur Woh Do: तीन हसीनाओं संग इश्क लड़ाएंगे आयुष्मान खुराना, रिलीज डेट आई सामने





