Tere Ishq Mein Trailer: कृति-धनुष की जुनूनी दिवानगी, ‘तेरे इश्क में’ का धांसू ट्रेलर रिलीज

Tere Ishq Mein Trailer Out: धनुष और कृति सैनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें दोनों की लवस्टोरी में कैमिस्ट्री खूब जम रही है।

Tere Ishq Mein Trailer Out: साउथ एक्टर धनुष और कृति सेनन स्टारर म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ‘तेरे इश्क में’ को फिल्म तनु वेड्स मनु के डायरेक्टर आनंद एल राय ने बनाया है। इससे पहले वह धनुष के साथ फिल्म रांझणा बना चुके हैं, जो हिट साबित हुई थी। ‘तेरे इश्क में’ के टीजर ने दर्शकों के पहले ही रोंगटे खड़े कर दिए थे और अब ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर दर्शकों की फिल्म देखने के लिए बेताबी बड़ा रहा है।

इंटेंस है धनुष-कृति की लव स्टोरी

‘तेरे इश्क में’ धनुष और कृति सेनन स्टारार है और यह एक इमोशनल प्रेम की कहानी कहती है, जो रांझणा की तरह एकतरफा नहीं है बल्कि इसमें धनुष और कृति दोनों ही इंटेंट लुक में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत धनुष के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर के रूप में भारतीय वायु सेना अधिकारी के पास पहुंचने से होती है। फिर कृति इंटेंस भाव के साथ वहां बैठी दिखाई देती हैं। फिर शंकर को एक विमान उड़ाते हुए दिखाया गया है।

क्या है फिल्म की कहानी? 

ये एक इंटेस लव स्टोरी है. जो धनुष और कृति सेनन के इर्द-गिर्द घूमती है. लव स्टोरी एक बार फिर फिल्म ‘रांझणा’ की तरह बनारस पर आधारित है. फिल्म में धनुष जुनूनी आशिक शंकर बने है. जो अपने प्यार को पाने के लिए हर किसी से लड जाते हैं. वहीं कृति ट्रेलर में उलझन और दर्द सहती दिखाई दी हैं. फिल्म में लव स्टोरी के अलावा देशभक्ति को भी दिखाया गया. फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने मिलकर लिखी है. इसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं.

ये भी पढ़े- Movie Review: हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी, अजय देवगन-रकुलप्रीत ने मचाया धमाल

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. धनुष की बात करें तो वो इससे पहले ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसे शानदार लव स्टोरी फिल्में कर चुके हैं.

ये भी पढ़े-  Salman Khan की फिटनेस देख भन्नाये फैंस, बोले- ‘भाईजान का जलवा…

Back to top button