The Bengal Files का ट्रेलर देख कांप उठेंगे आप, रोंगटे खड़े कर देगा एक-एक सीन

The Bengal Files Trailer Release: विवेक अग्निहोत्री अपनी फाइल्स सीरीज की अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं। इस बार फिल्म में पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को दिखाया जाएगा।

The Bengal Files Trailer Release: द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के पहले काफी विवाद भी चला। इन सभी के बीच फिल्म का ट्रेलर आ गया है। इस ट्रेलर की शुरुआत में एक लाइन आती है। ये भारत नहीं बंगाल है। यहां दो सविंधान चलते हैं। इसके बाद ट्रेलर आगे बढ़ता है और खून खराबा दिखता है। गांधी और जिन्ना की भी जिक्र इस ट्रेलर में दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

ट्रेलर के आखिर मेंडायलॉग कहा गया, “क्या हम आज़ाद हैं?” साथ ही ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं।

महात्मा गांधी और जिन्ना के भी किरदार

इस ट्रेलर में भरपूर खून-खराबा और दंगे के विभत्स सीन देखने को मिलते हैं। इस फिल्म में भी विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर ‘द कश्मीर फाइल्स’ वाला फॉर्मूला अख्तियार किया है। जहां दो समय की कहानियां एक साथ चल रही हैं। एक ओर आजादी से पहले 1946 में हुए दंगों की कहानी को दिखाया जा रहा है। दूसरी ओर मौजूदा वक्त में उन घटनाओं को लेकर हो रही जांच और छानबीन को दिखाया गया है। ट्रेलर में महात्मा गांधी और जिन्ना के भी किरदार नजर आए हैं।

द बंगाल फाइल्स के बारे में

विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित और अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के साथ निर्मित, द बंगाल फाइल्स, डायरेक्ट एक्शन डे, 1946 के कलकत्ता हत्याकांड और नोआखली दंगों के दुखद अध्याय को फिर से दर्शाती है. कई रिपोर्टों से प्रेरणा लेते हुए, यह फिल्म उन घटनाओं की क्रूरता और उसके बाद के परिणामों को चित्रित करती है, जिनमें 5,000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी स्टारर, यह फिल्म दो पार्टों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग, द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ, 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.

Saif Ali Khan: वर्सटाइल एक्टर बनकर पर्दे पर छाए सैफ, उतार-चढ़ावों से भरी रही एक्टिंग जर्नी

 

Back to top button