Toxic का ‘खूंखार’ टीजर रिलीज, यश का रूप देख कांप जाएंगे दुश्मन

Toxic Teaser: सुपरस्टार यश की मचअवेटिड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर जारी हो गया है, जिसमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है।

Toxic Teaser: टॉक्सिक से सुपरस्टार यश (Superstar Yash) करीब 4 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म का एक और धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) अगले महीने रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. इस बीच मेकर्स ने शुक्रवार, 20 फरवरी को इस अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. वहीं फिल्म की झलक ने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को पीक पर पहुंचा दिया है. कई ने तो ये तक कह दिया है कि ये तो धुरंधर को हिलाकर रख देगा

टीजर ने उड़ाए सबके होश

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का धमाकेदार टीजर आ चुका है। टीजर ने आते ही फैंस की धड़कनें तेज कर दी है। टीजर में रॉकिंग स्टार यश (Actor Yash) का धांसू लुक देखने को मिल रहा है। टीजर में नजर आया हर फ्रेम ये बताने के लिए काफी है कि यश की यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।

‘टॉक्सिक’ के टीजर ने लोगों को किया क्रेजी

‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है.  कई फैंस यश के लुक के दीवाने हो रहे हैं.  कुछ ने कहा, “दुनिया इसके लिए तैयार नहीं है,” जबकि दूसरों ने दावा किया कि टीज़र इतना दमदार है कि धुरंधर को हिला देगा.

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के बारे में

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’,को यश और गीतू मोहनदास ने लिखा है और गीतू मोहनदास ने इसे डायरेक्ट भी किया है. इसे कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया था. ये फिल्म डब वर्जन में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में रिलीज होगी.

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश द्वारा प्रोड्यूस की गई टॉक्सिक, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज़ हो रही है. इसका क्लैश रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगा.

Back to top button