
Tripti Dimri इन फिल्मों में चलाएंगी अदाओं के तीर, लिस्ट में साउथ मूवी भी शामिल
Tripti Dimri Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के पास कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं. एक्ट्रेस बॉलीवुड, साउथ फिल्मों के साथ-साथ बायोपिक में भी लीड रोल करती नजर आने वाली हैं
Tripti Dimri Upcoming Movies: विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर रिलीज होने के बाद इसका टीजर भी आ गया है। इसमें तमाम एक्टर्स की झलक दिखी है जो कोई सोच भी नहीं सकता था। यह दिलचस्प है कि बोल्ड और खूबसूरत हीरोइन तृप्ति डिमरी ने रोमांटिक फिल्म ‘लैला मजनू’ (2018) में काम किया है। अब आठ साल बाद, वह शायद शाहिद कपूर के साथ आइकॉनिक ‘जूलियट’ का किरदार निभा रही हैं। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं।
ओ रोमियो
- तृप्ति डिमरी फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.
- इस रोमांटिक फिल्म को विशाल भारद्वाज बना रहे हैं जो 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.
- ‘ओ रोमियो’ में दिशा पाटनी, नाना पाटेकर और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी अहम रोल में दिखाई देंगे.
- इसके अलावा अविनाश तिवारी भी इस रोमांटिक फिल्म का हिस्सा हैं.
View this post on Instagram
स्पिरिट
- ‘एनिमल’ के बाद तृप्ति डिमरी एक बार फिर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म का हिस्सा बन गई हैं.
- दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘स्पिरिट’ से निकलने के बाद तृप्ति ने उनकी जगह ली है.
- ‘स्पिरिट’ में तृप्ति साउथ स्टार प्रभास के साथ इश्क फरमाने वाली हैं.
- फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, हालांकि अभी रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है.
View this post on Instagram
मां बहन
- रिपोर्ट्स की मानें तो तृप्ति डिमरी ओटीटी प्रोजेक्ट ‘मां-बहन’ का भी हिस्सा हैं.
- ये एक कॉमेडी-ड्रामा होगी जो साल 2026 में ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है.
- इस फिल्म में तृप्ति डिमरी माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी.
View this post on Instagram
परवीन बाबी की बायोपिक
- तृप्ति डिमरी लीजेंड्री एक्ट्रेस परवीन बाबी की बायोपिक में लीड रोल अदा करने वाली हैं.
- पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इसे नेटफ्लिक्स के लिए एक लिमिटेड एडिशन सीरीज के रूप में बनाया जा रहा है.
- इस सीरीज को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं जिसकी शूटिंग मार्च 2026 में शुरू हो सकती है.





