
Border 2 : दुश्मन को धूल चटाने का जुनून…,Varun Dhawan का फर्स्ट लुक आउट
Border 2: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है। अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर-2’ से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है, जिसे देखकर फैंस खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
Border 2: ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने सनी देओल के बाद अब वरुण धवन (Varun Dhawan) का फर्स्ट लुक पोस्टर (Varun Dhawan First Look) शेयर कर दिया है। ये फिल्म अगले साल जनवरी महीने में रिलीज होने वाली है। ये ‘बॉर्डर’ (Border 2) फिल्म का सीक्वल है, जो 28 साल बाद रिलीज हो रहा है। लुक को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, ‘देश का सिपाही पीवीसी होशियार सिंह दहिया।’ उनके इस पोस्ट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं।
वरुण धवन ने शेयर किया पोस्ट
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ से अपना लुक रिवील किया है। खून से लथपथ वरुण फौजी की वर्दी पहने हुए, हाथ में बंदूक लेकर, जुनून के साथ चिल्ला रहे हैं. उन्होंने पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘देश के सिपाही पीवीसी होशियार सिंह दहिया, ‘बॉर्डर-2′ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज.’
View this post on Instagram
‘बॉर्डर 2’ कास्ट
रिपब्लिक डे से ठीक चार दिन पहले रिलीज हो रही इस मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह, सोनम बाजवा हैं। डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता हैं।
ये भी पढ़े- Baahubali-The Eternal War का धमाकेदार ऐलान, धांसू है अमरेंद्र बाहुबली की कहानी
अभी तक फिल्म का पहला टीजर सामने आया है, लेकिन मेकर्स जल्द ही ट्रेलर भी रिलीज करेंगे. फिल्म को निधि दत्ता, भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता, और कृष्ण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म एक बार फिर देशवासियों के अंदर देशप्रेम की भावना को जगाएगी और शहीद हुए सैनिकों को सम्मान भी देगी.
ये भी पढ़े- Mastiii 4 Trailer: कॉमेडी के नाम पर एडल्ट जोक्स, डबल मीनिंग डायलॉग्स से भरा है ट्रेलर





