अब खुल्लम-खुल्ला शुरू हुई आशिकी, Vijay ने सरेआम Rashmika पर लुटाया प्यार

Vijay Kisses Rashmika: विजय देवरकोडा और रश्मिका मंदाना को पहली बार किली पब्लिक इवेंट में खुल्लम-खुल्ला एक दूसरे पर प्यार लुटाते देखा गया है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Vijay Kisses Rashmika: विजय हाल ही में एक कार्यक्रम में अपनी मंगेतर रश्मिका को सपोर्ट करने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ से जुड़े एक इवेंट में पहुंचे। यहीं इवेंट में कुछ ऐसा हुआ जो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा। दरअसल इस इवेंट में भीड़ में नजर आ रहे विजय देवरकोंडा ने रश्मिका का हाथ थामा और पहली बार पब्लिकली ये दिखा दिया कि वो एक्ट्रेस से कितने करीब हैं। सोशल मीडिया पर नजर आ रहे वीडियो में विजय रश्मिका के हाथ को लेकर चूमते दिख रहे हैं।

अब खत्म हुआ छिपना छिपाना

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा भी सक्सेस पार्टी में शामिल हुए. उन्होंने रश्मिका मंदाना को बधाई दी, लेकिन जो बात सबका ध्यान खींच ले गई, वह उनका रश्मिका के हाथों पर उनका किस करना. फैंस ने तुरंत ही कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भर दिए. वैसे भी, उनकी सगाई की अफवाहें पहले से ही चल रही हैं. यह भी बताया जा रहा है कि दोनों साल 2026 में शादी करने वाले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

लोगों ने वीडियो पर जताया प्यार

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जैसे कॉमेंट्स की बौछार हो गई है। एक फैन ने कमेंट किया और लिखा, ‘प्यारा और बेस्ट कपल।’ एक और ने लिखा- इनकी रियल गर्लफ्रेंड। वहीं दूसरे ने लिखा- ब्रो, फाइनली।

ये भी पढ़े- एडवांस बुकिंग में ‘De De Pyaar De 2’ की धीमी शुरुआत, देखिए कमाई के आंकड़े

फरवरी में शादी की है चर्चा

इस साल अक्टूबर में, विजय की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि उन्होंने और रश्मिका ने सगाई कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

ये भी पढ़े- Girija Oak: इस हसीना पर फिदा हुआ इंटरनेट, सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रेंड

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

विजय और रश्मिका की कहानी भी किसी फिल्मी प्लॉट से कम नहीं। 2018 में ‘गीता गोविंदम’ और 2019 में ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम करने के बाद ही दोनों के बीच खास दोस्ती की शुरुआत हुई। उसी दौरान रश्मिका ने कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से अपनी सगाई तोड़ दी थी। समय के साथ अफवाहें उड़ती रहीं, दोस्ती कब मोहब्बत में बदल गई, किसी को पता नहीं चला।, लेकिन अब सब साफ है, विजय की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स से पुष्टि की कि दोनों ने अक्टूबर में सगाई कर ली है और अगले साल फरवरी में शादी की तैयारियां चल रही हैं।

ये भी पढ़े- Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर दिल्ली ब्लास्ट का असर, पोस्टपोन हुआ ट्रेलर लॉन्च

 

Back to top button