‘मैं सिर्फ ब्रेक लेना चाहता था’, Vikrant Massey ने रिटायरमेंट की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Vikrant Massey On Retirement Post: विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी रिटायरमेंट अनाउंसमेंट की पोस्ट की सच्चाई बताई और कहा कि उस पोस्ट को गलत समझा गया.

Vikrant Massey On Retirement Post: विक्रांत मैसी ने आखिरकार फिल्मों से ब्रेक लेने के अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ी है. ’12वीं फेल’ जैसी सफल फिल्म देने के बाद अचानक गायब होने की वजह उनका रिटायरमेंट नहीं, बल्कि मानसिक थकान और परिवार से दूरी थी. विक्रांत ने बताया कि लगातार काम काम में व्यस्त होने के कारण वह अपने बेटे के शुरुआती पलों का हिस्सा नहीं बन पाए. उन्होंने कुबूल किया कि अपने बेटे को पहली बार चलते और बोलते हुए सिर्फ वीडियो कॉल पर देखना उनके लिए काफी तकलीफदेह था, जिसने उन्हें यह बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.

मेरी बातों को गलत समझा गया- विक्रांत

विक्रांत मैसी ने एक बातचीत में अपने फैसले के पीछे की वजह साफ की और बताया कि उनके इस फैसले के पीछे इमोशनल और पर्सनल रिग्रेट थे। विक्रांत मैसी ने इस बारे में बात करते हुए कहा- ‘X पे आपको जितने भी लिमिटेड शब्द मिलते हैं,  उसमें मैंने सारी इन्फोर्मेशन भरने की कोशिश की और अब हम जानते हैं कि सारी इन्फोर्मेंशन नहीं पहुंची। मेरी बातों को काफी हद तक गलत समझा गया। मैं बस थोड़ा आराम करना चाहता था। उस समय मैं गंभीर तनाव से जूझ रहा था।’

फिल्म के लिए करते हैं खूब मेहनत

विक्रांत मैसी ने अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा- ‘हम फिल्मों में बहुत इमोशन्स डाल देते हैं। इसमें ये नहीं देखा जाता कि आप इसके लिए कितने घंटे दे रहे हैं 12, 14 या 16। बतौर एक्टर या आर्टिस्ट हम अपनी फिल्मों पर सब लगा देते हैं। 12वीं फेल के लिए मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। 12वीं फेल के अलावा साबरमती एक्सप्रेस और सेक्टर 26, सभी के लिए। कुछ साल पहले जब रिटायरमेंट का टॉपिक आया तो समझ आया कि साथ में 4 फिल्में करने की जरूरत नहीं है। मैंने अपनी फिल्में देखीं और समझ आया कि मुझे अब खुद को एक लेवल आगे ले जाने की जरूरत है। क्योंकि, अपनी कुछ फिल्मों में मुझे अपनी परफॉर्मेंस में ज्यादा अंतर समझ नहीं आया। मुझे लगा कुछ होमवर्क करना जरूरी है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey) 

बेटे के साथ समय बिताना किया मिस

विक्रांत आगे बताते हैं कि उन्होंने अपने 7 महीने के ब्रेक के दौरान क्या-क्या किया? उन्होंने कहा- ‘अगर आप उन पलों का आनंद नहीं ले सकते जिनके लिए आप मेहनत कर रहे हैं, तो सफलता का क्या फायदा? मैंने अपने बेटे के साथ समय बिताया। जब मेरे बेटे का जन्म हुआ मेरे पास उसकी यादों के तौर पर उसके सिर्फ 2 वीडियो थे, जो मेरी पत्नी ने मुझे भेजे थे। जब उसने मुझे पहली बार ‘पापा’ कहा, मैं ये सुनने के लिए वहां मौजूद नहीं था। ये मेरे लिए वेक अप कॉल था। मुझे लगा कि इतनी मेहनत, इतना अचीव करने का क्या फायदा, जब मेरा बेटा मुझे पापा बोले, लेकिन तब मैं ये सुनने के लिए वहां मौजूद नहीं था। जब उसने चलना शुरू किया तो मैंने सोचा कि काम तो चलता रहेगा, लेकिन ये चीजें ये मोमेंट वापस नहीं आएंगे।’

ये भी पढ़े- Bhagam Bhag 2: कॉमेडी सीक्वल में मनोज बाजपेयी की एंट्री, इस एक्टर को करेंगे रिप्लेस?

विक्रांत मैसी वर्क फ्रंट

ब्रेक के बावजूद, विक्रांत का प्रोफेशनल शेड्यूल बिज़ी है, फैंस विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर ओ’ रोमियो में उनके परफॉर्मेंस का इंतज़ार कर रहे हैं. ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज़ हो रही है. वह नेटफ्लिक्स सीरीज़ मुसाफ़िर कैफ़े के साथ एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं, जिसे वह अपनी जर्नी का “एक नया पड़ाव” बताते हैं।

ये भी पढ़े- ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर छिड़ी रार, ब्राह्मणों के सम्मान में उतरी मायावती

Back to top button