टेस्ट रिटायरमेंट के बाद Anushka Sharma संग स्पॉट हुए Virat Kohli, एयरपोर्ट पर दिखा कपल

Virat Kohli ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया। अनाउंसमेंट के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में स्पॉट हुए।

Virat Kohli : टेस्ट मैच से संन्यास की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहली बार सामने आए।  14 साल तक टेस्ट क्रिकेट में उम्दा परफॉर्म करने वाले विराट के इस एलान ने लोगों के होश उड़ा दिए। विराट के साथ उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। पपराजी के सवालों को नजरअंदाज करते हुए दोनों आगे बढ़ गए। सामने आई तस्वीरों में विराट और अनुष्का हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए।

एयरपोर्ट पर अनुष्का और विराट सादगी लेकिन कूल अंदाज में नजर आए। अनुष्का डेनिम पैंट के साथ ओवरसाइज पिंक शर्ट में थीं, तो वहीं विराट ऑफ व्हाइट शर्ट-पैंट और व्हाइट शूज में दिखे। दोनों आंखों पर सनग्लासेज लगाए हुए थे।

अनुष्का के साथ स्पॉट हुए विराट

उल्लेखनीय है कि शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपने जुनून, इस प्रारूप से मिली सीख और अपने 14 साल के शानदार सफर को साझा किया।

विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, “14 साल पहले मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ब्लू कैप पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा। इसने मुझे परखा, मुझे गढ़ा और ऐसी सीख दी जो मैं जीवनभर साथ रखूंगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

इस अनाउंसमेंट के तुरंत बाद क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ स्पॉट हुए जिसकी झलकियां सामने आई हैं। 12 मई को विराट और अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। क्लिप में स्टार कपल मुंबई से उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने कैजुअल लुक कैरी किया था।

प्रशंसक हैरत में

उनके इस फैसले से प्रशंसक हैरत में हैं और उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में आपके योगदान को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। शुक्रिया चैंप।” दूसरे ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट आपको हमेशा याद रखेगा, विराट कोहली।” वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, “ऐसे शानदार टेस्ट करियर के लिए आपको बधाई! आपको खेलते हुए देखना याद आएगा।”

IPL की तर्ज पर बिहार में शुरू होगा BPL… क्रिकेट की दुनिया में उभरेंगी नई प्रतिभाएं

 

Back to top button