War 2 Trailer: Hrithik-Jr NTR में छिड़ी War 2, एक्शन-सस्पेंस के साथ ग्लैमर का तड़का

War 2 Trailer: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच-अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2‘ का ट्रेलर आ चुका है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड होने लगा है।

War 2 Trailer: ‘वॉर 2’ का ट्रेलर जबरदस्त लग रहा है। शुरुआत में ही स्क्रीन काली होती है और एक गूंजता हुआ डायलॉग सुनाई देता है, “मैं अपनी पहचान, अपना नाम, अपना परिवार… सब त्याग कर एक छाया बनूंगा।” बस यहीं से ट्रेलर टोन सेट कर देता है और एक्साइटमेंट अगले लेवल पर पहुंच जाती है। इस बार मुकाबला है कबीर धालीवाल (Hrithik Roshan) और वीरन रघुनाथ (Jr NTR) के बीच और ट्रेलर साफ कर देता है कि दोनों के बीच जो टकराव होगा वो विस्फोटक होगा।

यहाँ देखे ट्रेलर

ट्रेलर में क्या देखने को मिला?

‘वॉर 2’ का ट्रेलर विजुअल स्पेक्टेकल है। पहाड़ों पर धुआंधार फाइट सीक्वेंस, रेलवे ट्रैक पर हाई-ऑक्टेन चेज, हवा में जहाज पर जबरदस्त एक्शन और समंदर में बोट पर होते खतरनाक स्टंट—ट्रेलर हर लोकेशन पर आपको चौंकाता है। कहानी की ज्यादा झलक नहीं दी गई है, लेकिन इशारा साफ है—जहां भी आप फाइट इमैजिन कर सकते हैं, वहां इससे ज्यादा मिलेगा।

खूब सारा एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा

कबीर इस बार एक ऐसा काम करेगा जिसे देखकर रॉ चीफ कर्नल लूथरा को भी यकीन नहीं होगा. वहीं जूनियर एनटीआर कबीर को हर हाल में पकड़कर उसे रोकने की कोशिश करेगा. दोनों ही अपने देश के लिए वो काम करते नजर आएंगे जिससे उनके बीच में एक वॉर छिड़ जाएगी. जिसमें खूब सारा एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा होगा. ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा बड़ी फिल्म में से एक मानी जा रही है जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

YRF की ‘वॉर’ फिल्म साल 2019 में आई थी, जिसमें ऋतिक रोशन के अलावा टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर, आशुतोष राणा नजर आए थे। अब 6 साल बाद ‘वॉर’ का सीक्वल ‘वॉर 2’ आ रहा है। फिल्म की कास्ट में ऋतिक फिर से मेजर कबीर धलीवाल का किरदार निभाएंगे। जूनियर एनटीआर को विक्रम, कियारा आडवाणी को काव्या लूथरा के रोल में देखा जाएगा। इसका बजट 200 करोड़ बताया जा रहा है। हिंदी सहित साउथ की दो भाषाओं में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

 

 

Back to top button